लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा: एक आंख की रोशनी गंवाने वाले छात्र ने कहा, अब संस्थान भी सुरक्षित नहीं

By भाषा | Updated: December 22, 2019 20:50 IST

जामिया में एलएलएम के छात्र मिन्हाजुद्दीन अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने गृहगनर बिहार वापस जाना चाहते हैं क्योंकि उनका कहना है कि वह अब विश्वविद्यालय के परिसर में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में उनका विश्वास डगमगा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमैं पुराने पुस्तकालय में एमफिल और पीएचडी के छात्रों के लिये आरक्षित कक्ष में पढ़ाई कर रहा था।मिन्हाज ने याद करते हुए कहा, "मेरा क्या दोष है?

मोहम्मद मिन्हाजुद्दीन कानून की प्रैक्टिस शुरू करने का सपना लेकर पिछले साल दिल्ली आए थे लेकिन 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया लाइब्रेरी में पुलिस की कथित कार्रवाई में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई।

जामिया में एलएलएम के छात्र मिन्हाजुद्दीन अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने गृहगनर बिहार वापस जाना चाहते हैं क्योंकि उनका कहना है कि वह अब विश्वविद्यालय के परिसर में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में उनका विश्वास डगमगा गया है।

मिन्हाज ने याद करते हुए कहा, "मेरा क्या दोष है? मैं पुराने पुस्तकालय में एमफिल और पीएचडी के छात्रों के लिये आरक्षित कक्ष में पढ़ाई कर रहा था। जब हमें पता चला कि पुलिस परिसर में घुस आई है तो हमने उसे अंदर से बंद कर लिया, लेकिन वे अंदर घुस आए और छात्रों पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया।"

पुलिस, आगजनी में शामिल 'बाहरी लोगों' को पकड़ने के लिये 15 दिसंबर को विश्वविद्यालय परिसर में घुस गई थी, लेकिन उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज की बात से इनकार कर दिया था। मिन्हाजुद्दीन ने कहा कि छात्रों ने पुलिस को बताया कि वे संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल नहीं थे, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी।

उन्होंने दावा किया, "वे जानबूझकर लाइब्रेरी में घुसे। विरोध गेट नंबर 7 के बाहर हो रहा था जो सड़क के दूसरी तरफ है। मैंने विरोध में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन मुझे बेरहमी से पीटा गया।" उन्होंने कहा कि उनकी एक उंगली की हड्डी भी टूट गई है। मिन्हाजुद्दीन ने कहा, "चिकित्सकों ने कहा कि मेरी दूसरी आंख में भी संक्रमण होने की संभावना है। लिहाजा, मैं अपने हाथों को साफ करने और अपने आस-पास की हर चीज को साफ रखने के लिए सैनिटाइजर का उपयोग कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा कि मुझपर जो गुजरा उसके बाद मैं किसी को भी पुस्तकालय में पढ़ाई करने की सलाह नहीं दूंगा। छात्र ने कहा, "घटना के बाद में विश्वविद्यालय नहीं गया हूं, मैं भयभीत हूं। मैं बिना डर के पुस्तकालय में कभी प्रवेश नहीं कर पाउंगा। मैं अपने विश्वविद्यालय के परिसर में सुरक्षित महसूस नहीं करता।" मिन्हाज के माता-पिता जो बिहार से यहां आए हैं, चाहते हैं कि वह घर लौट चलें लेकिन मिन्हाज ने जाने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी पीएचडी पूरी करने के बाद अपने गृहनगर में कानून की प्रैक्टिस शुरू करूंगा। इससे पहले मैं दिल्ली में प्रैक्टिस करना चाहता था क्योंकि यहां उच्चतम न्यायालय और छह जिला अदालतें हैं, साथ ही यहां काफी मौके भी हैं। लेकिन इस घटना के बाद, मैं यहां काम नहीं करना चाहता।" मिन्हाजुद्दीन पिछले साल ही दिल्ली आए थे, लेकिन उन्हें अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता था कि दिल्ली इतना असुरक्षित शहर है। मैंने पढ़ाई के लिये यहां आकर बड़ी भूल की।" 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनजामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल