लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: यूपी के 21 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, अर्धसैनिक बलों के 3,500, पीएसी के 12 हजार जवान तैनात

By भाषा | Updated: December 27, 2019 15:19 IST

पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद प्रदेश में व्यापक हिंसा हुई थी इसलिए इस बार पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि शांति बनाये रखने के मकसद से अर्धसैनिक बलों के 3,500 जवान तथा पीएसी के 12 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार शाम तक बंद रहेंगी। डीजीपी ने बताया कि प्रदेश के 75 में से 21 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।

उत्तर प्रदेश में सभी संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और नियमित गश्त जारी है ताकि जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो सके और कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो।

पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद प्रदेश में व्यापक हिंसा हुई थी इसलिए इस बार पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि शांति बनाये रखने के मकसद से अर्धसैनिक बलों के 3,500 जवान तथा पीएसी के 12 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियातन गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में इंटरनेट सेवाएं पुन: बंद कर दी गयी हैं। आगरा में इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार शाम तक बंद रहेंगी। डीजीपी ने बताया कि प्रदेश के 75 में से 21 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को गोरखपुर में हुई हिंसा के मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। शांति समितियों के साथ बैठक की गयी। जिले में पुलिस बल के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किये गये हैं। गोरखपुर के जिलाधिकारी विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन कैमरे भी लगाये गये हैं।

इस बीच बीते सप्ताह हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अलग अलग जिलों में 372 लोगों को नोटिस दिये गये हैं। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि हिंसा की विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की मौत हुई है। 288 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से 61 गोली लगने से जख्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि 327 प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं जबकि 5,558 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम