लाइव न्यूज़ :

CAA प्रदर्शन: सरकारी स्कूल की अध्यापिका निलंबित, कहा- मैं असमी हूं, हमेशा मातृभूमि के लिए खड़ी रहूंगी

By भाषा | Updated: December 27, 2019 15:01 IST

अधिकारियों ने बताया कि तीताबार में जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्यापिका बंदिता बोरा को सीएए के विरोध में दस और सोलह दिसंबर को आयोजित प्रदर्शन में अनधिकृत रूप से भाग लेने के लिए मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि बोरा पर छात्रों को विरोध प्रदर्शन के लिए भड़काने का भी आरोप है।मुझे सीएए का विरोध करने पर नौकरी चले जाने का कोई अफसोस नहीं है और मैं विरोध करती रहूंगी।

असम के जोरहाट जिले में एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका को कथित तौर पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि तीताबार में जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्यापिका बंदिता बोरा को सीएए के विरोध में दस और सोलह दिसंबर को आयोजित प्रदर्शन में अनधिकृत रूप से भाग लेने के लिए मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि बोरा पर छात्रों को विरोध प्रदर्शन के लिए भड़काने का भी आरोप है। निलंबन का आदेश मिलने के बाद बोरा ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर कुछ गलत नहीं किया है। मैं एक असमी हूँ और हमेशा अपनी मातृभूमि के लिए खड़ी रहूंगी। मुझे सीएए का विरोध करने पर नौकरी चले जाने का कोई अफसोस नहीं है और मैं विरोध करती रहूंगी।”

असम सरकार ने 24 दिसंबर को प्रारंभिक शिक्षा विभाग को एक आदेश जारी कर उसके कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर राजनीतिक सामग्री साझा न करने को कहा था। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियां में हिस्सा लेने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गई थी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टअसममोदी सरकारसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप