लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः नहटौर हिंसा में मारे गए युवक के पिता ने चार पुलिसकर्मियों पर लगाया हत्या का आरोप, दी तहरीर

By भाषा | Updated: December 30, 2019 17:05 IST

CAA Protest: 20 दिसंबर को सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान नहटौर में हिंसा में सुलेमान और अनस नामक दो व्यक्तियों की जान चली गई थी। सिंह ने बताया कि अनस के पिता ने रविवार की रात चार पुलिसकर्मियों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बिजनौर के नहटौर में हिंसा में जान गंवाने वाले दो व्यक्तियों में से एक के पिता ने रविवार की रात चार पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।थाना नहटौर के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बिजनौर के नहटौर में हिंसा में जान गंवाने वाले दो व्यक्तियों में से एक के पिता ने रविवार की रात चार पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इससे पहले, अन्य मृतक का भाई छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे चुका है। थाना नहटौर के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

20 दिसंबर को सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान नहटौर में हिंसा में सुलेमान और अनस नामक दो व्यक्तियों की जान चली गई थी। सिंह ने बताया कि अनस के पिता ने रविवार की रात चार पुलिसकर्मियों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पूर्व में, सुलेमान के भाई शुएब ने छह पुलिसकर्मियों पर अपने भाई हत्या कराने का आरोप लगाते हुए एक तहरीर दी थी।

सिंह ने बताया कि अनस और सुलेमान के परिजनों की तहरीरें जांच के लिए पूर्व में बलवाइयों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी के साथ संलग्न कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि सुलेमान के भाई शुएब की तहरीर के बाद अनस के पिता अरशद ने दारोगा आशीष तोमर और तीन पुलिसकर्मियों पर गोली मारकर उनके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

सिंह ने बताया कि दोनों ही तहरीर पूर्व मे हिंसा को लेकर दर्ज किए गए मुकदमे के साथ जोड़ दी गयी है। उन्होंने बताया कि अनस को 32 बोर की गोली लगी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी संजीव त्यागी ने दोनों मृतकों के परिजन को थाने बुलाकर निडर होकर बयान देने को कहा और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

इससे पहले रविवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया था कि 20 दिसम्बर को जुमे की नमाज के बाद नहटौर में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान मारे गए सुलेमान के भाई शुएब ने हिंसा के बाद हटाए गये थाना प्रभारी राजेश सोलंकी, दारोगा आशीष तोमर, स्वाट टीम के सिपाही मोहित एवं तीन अन्य पुलिसकर्मियो के विरुद्ध सुलेमान को घर से ले जाकर मदरसे के सामने वाली गली में मोहित नामक सिपाही से गोली मारकर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए एक तहरीर दी है।

उन्होंने बताया था कि पूर्व मे थाना नहटौर में बलवाइयों के विरुद्द जो रिपोर्ट दर्ज है उसी के साथ इस तहरीर को संलग्न करते हुए जांच की जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दारोगा आशीष तोमर का सर्विस पिस्टल छीन लिया था। पिस्टल वापस लेने के दौरान सुलेमान नामक युवक ने स्वाट टीम के सिपाही मोहित के पेट मे गोली मार दी थी। मोहित ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जिससे सुलेमान घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गयी। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप