लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: दिल्ली के दरियागंज थाने के बाहर अपनों के इंतजार में परिवार के सदस्य, कल हिंसा के बाद हुई थी गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: December 21, 2019 15:26 IST

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार शाम प्रदर्शनकारियों ने सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देदरियागंज थाने के बाहर अपनों के इंतजार में परिवार के सदस्य

दरियागंज में हुए हिंसक प्रदर्शन के संबंध में गिरफ्तार किए गए 15 लोगों के परिवार के सदस्य अपने प्रियजनों की एक झलक पाने के लिए शनिवार को थाने के बाहर इंतजार में खड़े रहे। गिरफ्तार किये गए लोगों में से एक के परिवार सदस्य ने थाने के बाहर इंतजार करते हुए कहा, “मेरा दामाद अपनी पत्नी को यहां दरियागंज के पास छोड़ने आया था लेकिन उसे हिंसा में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया।”

इरफान के ससुर मोहम्मद सलीम ने कहा कि इरफान को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह नमाज पढ़ने मस्जिद गया था और इसी दौरान नये नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को हो रहा प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया था। सलीम ने कहा, “उन्होंने (पुलिस ने) हमें उससे बात नहीं करने दी और हमें बताया गया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को तीस हजारी अदालत ले जाया गया है।”

परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह अपने प्रियजनों की खबर पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुलिस थाने के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मियों की भारी तैनाती की गई जहां शनिवार को बाहरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया। मुकीर को अपने पिता को हिरासत में लिए जाने की जानकारी एक टीवी चैनल से मिली।

उसने कहा, “मेरे 60 वर्षीय पिता, इलाके में वेल्डिंग की दुकान में काम करते हैं। हंगामे की खबर सुन कर वह बाहर आए थे। लेकिन मैंने टीवी चैनलों पर दो पुलिसकर्मियों को उन्हें ले जाते हुए देखा।” हिरासत में लिए गए 40 लोगों में एक छात्र, मोहम्मद चांद भी शामिल है और उसके रिश्तेदार थाने के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे।

चांद के रिश्तेदार ने कहा, “वह यहां नमाज पढ़ने आया था और जो हुआ उसका उससे कोई लेना-देना नहीं है।” पुलिस ने कहा कि नये नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दरियागंज में हुई हिंसा के संबंध में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शुरुआत में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार शाम प्रदर्शनकारियों ने सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष