लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में CAA की प्रक्रिया शुरू, अब तक 21 जिलों में 32 हजार से ज्यादा शरणार्थी चिंतित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 04:23 IST

अब तक 75 में से 21 जिलों में 32 हजार से ज्यादा शरणार्थियों को चिह्नित किया जा चुका है. हालांकि यह अभी पहली ही सूची है. यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है और गृह विभाग से मिली सूचना के मुताबिक अन्य जिलों से भी जल्द रिपोर्ट आएगी.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरप्रदेश सरकार ने सीएए को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई है अब तक 21 जिलों में 32 हजार से ज्यादा शरणार्थियों को चिह्नित किया है.

उत्तरप्रदेश सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लागू करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए अब तक 21 जिलों में 32 हजार से ज्यादा शरणार्थियों को चिह्नित किया है. राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सीएए के लिए अधिसूचना तीन दिन पहले जारी की जा चुकी है और सभी जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने यहां शरणार्थियों के चिह्नांकन का काम करें.

उन्होंने बताया कि अब तक 75 में से 21 जिलों में 32 हजार से ज्यादा शरणार्थियों को चिह्नित किया जा चुका है. हालांकि यह अभी पहली ही सूची है. यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है और गृह विभाग से मिली सूचना के मुताबिक अन्य जिलों से भी जल्द रिपोर्ट आएगी.

शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सहारनपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, रामपुर, प्रतापगढ़, पीलीभीत, लखनऊ, वाराणसी, बहराइच, लखीमपुर, रामपुर, मेरठ और आगरा जिलों में चिह्नित ये शरणार्थी अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हैं. सूत्रों के मुताबिक इनमें से सबसे ज्यादा संख्या पीलीभीत में रह रहे शरणार्थियों की है.

हालांकि सरकार ने उनकी असल संख्या जाहिर नहीं की है. इस बीच, एक गैर सरकारी संगठन नागरिक अधिकार मंच ने 116 पन्नों की एक रिपोर्ट तैयार की है. इसका शीर्षक 'उत्तर प्रदेश में आए पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के शरणार्थियों की आपबीती (उनके उत्पीड़न की कहानी)' है.

हालांकि राज्य सरकार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह इस रिपोर्ट का संज्ञान लेगी या नहीं. केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह सीएए के सिलसिले में एक गजट अधिसूचना जारी की थी. गृह मंत्रालय ने कहा था कि यह कानून 10 जनवरी से लागू होगा.

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया