लाइव न्यूज़ :

CAA के समर्थन में उतरे राज ठाकरे, कहा- अवैध रूप से घुसे बाहरी लोगों को क्यों दें शरण 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 23, 2020 20:30 IST

राज ठाकरे ने उपनगरीय गोरेगांव में पार्टी के अधिवेशन के दौरान नया झंडा जारी किया जिसमें बीच में ‘राजमुद्रा’ (शिवाजी महाराज के समय में इस्तेमाल होने वाली राजसी मुहर) है। इससे पहले पार्टी के झंडे में भगवा, नीला और हरा रंग था। 

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे ने गुरुवार को पार्टी का नया झंडा जारी किया जो भगवा रंग का है। राज ठाकरे ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कहा कि सीएए पर बहस हो सकती है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को पार्टी का नया झंडा जारी किया जो भगवा रंग का है, जिससे राजनीतिक गलियारों में पार्टी की विचारधारा के संभावित बदलाव को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच मुंबई में देर शाम राज ठाकरे ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कहा कि सीएए पर बहस हो सकती है, लेकिन हम किसी ऐसे व्यक्ति को शरण क्यों दें, जो अवैध रूप से बाहर से आया हो?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज ठाकरे ने कहा, 'मैं कुछ मुद्दों पर राज्य के गृह मंत्री या मुख्यमंत्री से मिलूंगा। भारत के मुस्लिम मौलवी दूसरे देशों में जाते हैं, किसी को नहीं पता कि वे क्या करते हैं, यहां तक कि पुलिस भी वहां नहीं जा सकती। हम 9 फरवरी एक रैली करेंगे। यह रैली भारत में आए पाकिस्तान और बांग्लादेश से अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए होगी।' इससे पहले ठाकरे ने उपनगरीय गोरेगांव में पार्टी के अधिवेशन के दौरान नया झंडा जारी किया जिसमें बीच में ‘राजमुद्रा’ (शिवाजी महाराज के समय में इस्तेमाल होने वाली राजसी मुहर) है। इससे पहले पार्टी के झंडे में भगवा, नीला और हरा रंग था। 

पार्टी का नया झंडा जारी करने से पहले मनसे प्रमुख ने अपने ताऊ और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे को गुरुवार को उनकी 94वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

एमएनएस के अधिवेशन के शुरुआती सत्र में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, बी आर आंबेडकर और अपने दादा प्रबोधनकार ठाकरे के अलावा हिंदूवादी विचारक वी डी सावरकर को भी श्रद्धांजलि दी। राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होने के बाद 2006 में मनसे बनाई थी

टॅग्स :महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाराज ठाकरेनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर