लाइव न्यूज़ :

Bypoll Results 2023: छह राज्य और 7 सीट पर उपचुनाव, ‘इंडिया’ गठबंधन पहली चुनावी परीक्षा में पास!, 4 सीट पर जीत दर्ज की, तीन सीट पर भाजपा, जानें 7 सीटों पर कौन जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2023 17:39 IST

Bypoll Results 2023: उपचुनावों को सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ विपक्षी गठबंधन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जिसका आगामी राज्य चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों पर प्रभाव पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष ने झारखंड की डुमरी, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी और केरल की पुथुपल्ली में जीत हासिल कर ली है। घोसी सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की। भाजपा ने त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट जीत ली। 

Bypoll Results 2023: केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा गठित ‘इंडिया’ गठबंधन ने पहली परीक्षा में बाजी मार ली है! छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। घोसी सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की। 

विपक्ष ने झारखंड की डुमरी, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी और केरल की पुथुपल्ली में जीत हासिल कर ली है। भाजपा ने त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट जीत ली। इन सीटों पर मतगणना आठ सितंबर को मतगणना हुआ।  विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए जुलाई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूशिव अलायंस (इंडिया) के गठन की घोषणा की थी। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान चुनाव हार गए

विपक्षी गठबंधन उत्तर प्रदेश की घोसी सीट, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर संयुक्त रूप से मुकाबला कर रहा था, जबकि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली में गठबंधन के घटक ही एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान चुनाव हार गए। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने मात दी। सुधाकर सिंह लगभग 35000 वोट से जीते। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की बागेश्वर विधानसभा सीट अपने पास बरकरार रखी है। 

त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने बॉक्सनगर को सीपीआई (एम) से छीन लिया

शुक्रवार को घोषित परिणाम में उसकी प्रत्याशी पार्वती दास ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के बंसत कुमार को 2400 से अधिक मतों से पराजित किया। बागेश्वर की जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि दास के पक्ष में 33,247 मत पड़े जबकि कुमार केवल 30,842 मतदाताओं का समर्थन ही जुटा सके। भाजपा प्रत्याशी को 2,405 मतों से विजय हासिल हुई।

त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने बॉक्सनगर को सीपीआई (एम) से छीन लिया। धनपुर सीट को बरकरार रखा इन सात सीटों में से तीन पर पहले भाजपा का कब्जा था और एक-एक पर समाजवादी पार्टी, सीपीआई (एम), जेएमएम और कांग्रेस का कब्जा था।

भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने धनपुर सीट पर 18,871 मतों से जीत दर्ज की

भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बॉक्सानगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर करीब 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं। हुसैन को 34,146 वोट मिले जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी मिजान हुसैन को 3,909 वोट मिले।

भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने धनपुर सीट पर 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है। देबनाथ को 30,017 वोट मिले तथा माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिजिन लाल को 6558 वोट मिले

पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने भाजपा के तापसी रॉय को 4313 वोट से हराया। कांग्रेस के चांडी ओमन ने पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में जीत दर्ज की है। चांडी को 80144 वोट मिले। चांडी ने सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के जैक सी थॉमस को हराया। थॉमस को 42425 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिजिन लाल को 6558 वोट मिले।

झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार बेबी देवी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17153 मतों से हराया।

टॅग्स :उपचुनावलोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशWest Bengal Assemblyकेरलत्रिपुरापुष्कर सिंह धामीममता बनर्जीमाणिक साहाझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष