आगरा से आ रही बस दिल्ली में पेड़ से टकराई, 12 घायल

By भाषा | Published: November 21, 2020 11:50 AM2020-11-21T11:50:43+5:302020-11-21T11:50:43+5:30

Bus coming from Agra collides with tree in Delhi, 12 injured | आगरा से आ रही बस दिल्ली में पेड़ से टकराई, 12 घायल

आगरा से आ रही बस दिल्ली में पेड़ से टकराई, 12 घायल

नयी दिल्ली, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस शनिवार तड़के मथुरा रोड़ पर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चालक घटना के बाद फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

दुर्घटना सुखदेव विहार के निकट हुई और पुलिस को इसकी जानकारी तड़के तीन बजकर 22 मिली।

पुलिस ने बताया कि बस आगरा से आ रही थी और आईएसबीटी सराय काले खां जा रही थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर.पी. मीणा ने बताया कि 12 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है वहीं अन्य दस यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा दे दी गई। दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में आगरा डिपो के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bus coming from Agra collides with tree in Delhi, 12 injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे