लाइव न्यूज़ :

नौकरशाही में फेरबदलः यहां से वहां नीरज मित्तल, श्रीवत्स कृष्ण, अमित अग्रवाल, मनोज जोशी, अतीश चंद्रा और अंजू राठी राणा, देखिए पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 10:43 IST

Bureaucratic reshuffle: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वर्तमान में विधि मामलों के विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत अंजू राठी राणा को भारत के 23वें विधि आयोग की सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देऔषधि विभाग के सचिव अमित अग्रवाल को मित्तल के स्थान पर दूरसंचार सचिव नियुक्त किया गया है।भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी अग्रवाल के स्थान पर औषधि सचिव होंगे।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीवत्स कृष्ण नए पर्यटन सचिव होंगे।

नई दिल्लीः केंद्र ने विभिन्न मंत्रालयों में सचिव स्तर पर फेरबदल किए और वरिष्ठ नौकरशाह नीरज मित्तल को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव नियुक्त किया है। तमिलनाडु कैडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मित्तल वर्तमान में दूरसंचार विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मित्तल को पंकज जैन के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जिन्हें पहले आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। औषधि विभाग के सचिव अमित अग्रवाल को मित्तल के स्थान पर दूरसंचार सचिव नियुक्त किया गया है।

भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी अग्रवाल के स्थान पर औषधि सचिव होंगे। यह आदेश 20 नवंबर को जारी किया गया है जिसके अनुसार पर्यटन सचिव वी विद्यावती अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में सचिव होंगी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीवत्स कृष्ण नए पर्यटन सचिव होंगे।

जो वर्तमान में अपने कैडर राज्य कर्नाटक में कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव अतीश चंद्रा को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। वह 28 फरवरी 2026 को देवेश चतुर्वेदी की सेवानिवृत्ति के बाद कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि और किसान कल्याण विभाग में सचिव का पदभार संभालेंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वर्तमान में विधि मामलों के विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत अंजू राठी राणा को भारत के 23वें विधि आयोग की सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

उसने विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि के कार्यकाल को नौ जनवरी, 2026 से 31 जुलाई, 2028 तक बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी है। एसीसी ने मणि को विधि मामलों के विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने को भी मंजूरी दे दी है।

टॅग्स :IASजितेन्द्र सिंहJitendra Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो