लाइव न्यूज़ :

बुलेट ट्रेन परियोजना: गुजरात में सिर्फ पांच प्रतिशत भूमि अधिग्रहण बाकी

By भाषा | Updated: March 22, 2021 17:10 IST

Open in App

गांधीनगर, 22 मार्च बुलेट ट्रेन परियोजना के रूप में चर्चित ‘मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल’ के लिए गुजरात में सिर्फ पांच प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण बाकी है। गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिक पटेल ने सोमवार को राज्य विधानसभा को यह जानकारी दी।

परियोजना से जुड़े सवालों का सदन में जवाब देते हुए पटेल ने कहा कि इसके लिए आठ जिलों में 73.64 लाख वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किये जाने की जरूरत थी, जिसमें 69.99 लाख वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह अब, 3.65 लाख वर्ग मीटर भूमि या कुल जरूरत का करीब पांच प्रतिशत हिस्सा का अधिग्रहण ही बचा है।

उन्होंने कहा कि वलसाड और खेड़ा जिलों में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है, जबकि नवसारी, अहमदाबाद, आणंद, भरूच, सूरत और वड़ोदरा में यह कार्य प्रगति पर है।

मंत्री ने विधानसभा को बताया कि सरकार को परियोजना के भूमि अधिग्रहण पर आपत्ति जताने के लिए किसानों से अब तक 1908 अर्जी मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल