लाइव न्यूज़ :

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, एक फरवरी को पेश किया जाएगा केंद्रीय बजट

By अनिल शर्मा | Updated: January 14, 2022 13:58 IST

बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद एक माह के अवकाश के बाद सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा । 

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का बजट सत्र 31जनवरी से शुरू होगा और 8 अप्रैल को संपन्ना होगाकेंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगाबजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा

नयी दिल्लीः संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा जब राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और यह आठ अप्रैल को सम्पन्न होगा। सूत्रों ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिशों का हवाला देते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा।

बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद एक माह के अवकाश के बाद सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा । 

हाल ही में  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  ने संसद भवन परिसर का निरीक्षण किया था। उन्होंने कोविड मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए भवन में संबंधित उपायों और अन्य तैयारियों का जायजा लिया था। इसके बाद बजट सत्र शुरू करने का फैसला आया है।

स्पीकर ने कहा था कि संसद के बजट सत्र के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। बिड़ला ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे साठ साल से अधिक उम्र के सांसदों का विशेष ध्यान रखें और उनकी आवश्यकताओं को सक्रिय रूप से पूरा करें। अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा था कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के साथ COVID-19 उपायों के बारे में चर्चा की है।

टॅग्स :बजट 2022संसद बजट सत्रसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी