लाइव न्यूज़ :

Budget 2024 Live: छह घोड़ों वाली ऐतिहासिक बग्गी पर सवार होकर नए संसद भवन पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2024 13:03 IST

Budget 2024 Live: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देउप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। छह घोड़ों वाली ऐतिहासिक बग्गी पर सवार होकर ही राष्ट्रपति भवन लौटीं। राष्ट्रगान की धुन बजाए जाने के बाद मुर्मू ने दोनों सदनों की बैठक को हिंदी में संबोधित किया।

Budget 2024 Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए बग्गी में सवार होकर नए संसद भवन पहुंचीं और अपना करीब 120 मिनट का अभिभाषण पूरा करने के बाद वह छह घोड़ों वाली ऐतिहासिक बग्गी पर सवार होकर ही राष्ट्रपति भवन लौटीं। नए संसद भवन पहुंचने पर मुर्मू का स्वागत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। जब राष्ट्रपति ने संसद भवन में प्रवेश किया तब उनके आगे ‘राजदंड (सेंगोल)’ ले जाया गया और इसे उस स्थान के ठीक आगे एक मेज पर खड़ा किया गया जहां से राष्ट्रपति ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। मुर्मू के पीछे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चल रहे थे।

राष्ट्रगान की धुन बजाए जाने के बाद मुर्मू ने दोनों सदनों की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल और नितिन गडकरी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आगे की पंक्तियों में बैठे नजर आए। मुर्मू का अभिभाषण पूरा होने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके भाषण के पहले और अंतिम पैरा को अंग्रेजी में पढ़ा।

अभिभाषण जब पूरा हो गया तो राष्ट्रपति के संसद कक्ष से बाहर आने पर उनके घुड़सवार अंगरक्षकों ने उन्हें बिगुल बजाकर सलामी दी। इसके उपरांत राष्ट्रपति मुर्मू अपनी छह घोड़ों वाली ऐतिहासिक बग्गी से वापस राष्ट्रपति भवन चली गयीं। इस ऐतिहासिक बग्गी पर ‘अशोक चिह्न’ भी लगा हुआ था।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूजगदीप धनखड़नरेंद्र मोदीओम बिरलाबजटबजट 2024 उम्मीदेंबजट 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos