Budget 2022: कपड़े-जूते समेत कई वस्तुएं हुईं बजट में सस्ती, इस लिस्ट से जानें कौन सी चीजें हुईं महंगी और कौन से सामानों के दाम सरकार ने किए कम

By आजाद खान | Published: February 1, 2022 01:47 PM2022-02-01T13:47:28+5:302022-02-01T15:06:08+5:30

Budget 2022: बजट पेश होने के बाद कुछथ सामान महंगा हो जाएगा और कुछ सामान सस्ता हो जाएगा।

Budget 2022Many items including clothes and shoes became cheaper budget know this list expensive items reduced govt | Budget 2022: कपड़े-जूते समेत कई वस्तुएं हुईं बजट में सस्ती, इस लिस्ट से जानें कौन सी चीजें हुईं महंगी और कौन से सामानों के दाम सरकार ने किए कम

Budget 2022: कपड़े-जूते समेत कई वस्तुएं हुईं बजट में सस्ती, इस लिस्ट से जानें कौन सी चीजें हुईं महंगी और कौन से सामानों के दाम सरकार ने किए कम

Highlightsवित्तमंत्री सीतारमण ने आज चौथा बजट पेश किया है।इस बजट में कुछ सामान महंगा हुआ है तो कुछ हुए सस्ता हुए हैं।जानिए आपके लिए क्या होगा महंगा और किसी कीमत सस्ता होगा।

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट पेश किया है। इस बजट से कई लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की है तो वहीं कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। वहीं अगर हम बात करें कि बजट के बाद क्या हुआ है सस्ता और किस के लिए आपकी जेब खाली होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-कौन से सामान हुए हैं महंगे और क्या सस्ता हुआ है। 

जानिए इस बजट में क्या हुआ है सस्ता

इस बजट में चमड़ा और इसके सामान सस्ते हुए हैं। इसके साथ खेती के लिए जरूरी सामान और पैकेजिंग डिब्बों की भी कीमत में कमी देखने को मिलेगी। आइए लिस्ट के माध्यम से हम समझें कि इस बार के बजट में क्या क्या सस्ता हुआ है। सरकार के मुताबिक, यह कदम इस लिहाज से भी उठाया है ताकि देश में निर्माण क्षेत्र को और मजबूत किया जा सके।

यह सब सामान हुआ है सस्ता 

विदेश से आने वाली मशीनें सस्ती होंगी
कपड़ा और चमड़े का सामान सस्ता होगा
खेती के उपकरण सस्ते होंगे
मोबाइल- चार्जर, ट्रांसफार्मर
जूते -चप्पल
हीरे के गहने
पैकेजिंग के डिब्बे
जेम्स एंड ज्वैलरी
स्टील स्क्रैप 
मेंथाल आयल

जानिए इस बजट में क्या महंगा हुआ है

इस बजट में कई चीजें महंगा हुई है। इसमें ऐसे भी चीजें हैं जिनपर पिछले साल छूट थी, लेकिन इस साल उस पर से यह छूट हटा दी गई है। बजट में हुई महंगी चीजों की लिस्ट नीचे दी गई है। 

बजट में यह समान हुआ है महंगा

देश में बिकने वाले विदेशी छातें
कैपिटल गुड्स
बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल
इमिटेशन ज्वैलरी 

Web Title: Budget 2022Many items including clothes and shoes became cheaper budget know this list expensive items reduced govt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे