लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: देश में आएगी डिजिटल करेंसी, अगले साल RBI करेगा जारी, जानिए बजट की मुख्य बातें

By अनिल शर्मा | Updated: February 1, 2022 12:21 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि 2022-23 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डिजिटल रुपया जारी करेगी। इसके साथ ही वित्तमंत्री ने काह कि 2022-23 में 5जी मोबाइल सर्विस का रोलआउट होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे छोटे किसानों, एमएसाएमई के लिए नये उत्पाद विकसित किए जाएंगे शहरी इलाकों में सस्ते घर की योजना का निर्माण किया जाएगावित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि टैक्स सिस्टम को और आसान किया जाएगा

नयी दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि 2022-23 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डिजिटल रुपया जारी करेगी। ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी। आरबीआई 2022-23 से इसे जारी करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2022-23 में डिजिटल यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही वित्तमंत्री ने कहा कि 2022-23 में 5जी मोबाइल सर्विस का रोलआउट होगा। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि रेलवे छोटे किसानों, एमएसाएमई के लिए नये उत्पाद विकसित करेगा।

लोकसभा में सीतारमण ने 2022-23 का आम बजट पेश करते हुए इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रयासों के कारण रोजगार एवं उद्यम अवसरों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो का 2022-23 में 25,000 किमी विस्तार किया जाएगा और सड़क परिवहन मास्टर प्लान के लिए 2022-23 में ‘‘पीएम गति शक्ति’’ को अंतिम रूप दिया जाएगा।

वित्तमंत्री ने कहा कि टैक्स सिस्टम को और आसान किया जाएगा। शहरी इलाकों में सस्ते घर की योजना का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा 80 लाख नए सस्ते घर दिए जाएंगे। 3.8 करोड़ घरों में नल से जल दिया जाएगा। वहीं एलआईसी का आईपीओ भी लाया जाएगा। 

बजट में रोजगार का जिक्र करते हुए कहा कि 15 लाख नए रोजगार का सृजन हुआ है। उन्होंने गंगा किनारे 5 किमी का कॉरिडोर बनाने की भी बात कही। इससे लोगों के घरों में पीने का पानी सप्लाई किया जाएगा। उन्होंने कहा, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) सेक्टर में युवाओं को रोजगार देने की अपार संभावनाएं हैं। सभी हितधारकों के साथ एक एवीजीसी प्रमोशन टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, ये हमारे बाजार और वैश्विक मांग के लिए घरेलू क्षमता का निर्माण करेगी।

टॅग्स :बजट 2022Nirmal Sitharamanभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी