लाइव न्यूज़ :

CBDC जय हो! क्या शानदार घोषणा है, डिजिटल रुपया को लेकर पेटीएम संस्थापक ने कही ऐसी बात, स्नैपडील के सीईओ ने भी किया ट्वीट

By अनिल शर्मा | Updated: February 1, 2022 16:25 IST

डिजिटल रुपया लाए जाने की घोषणा पर पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट किया, "सीबीडीसी (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) जय हो!...बजट 2022 की क्या शानदार घोषणा है।"

Open in App
ठळक मुद्देडिजिटल रुपए कोआरबीआई 2022-23 से जारी करेगा वर्चुअल डिजिटल असेट्स की आय पर 30% की दर से टैक्स लगाने की घोषणा हुई हैवित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बजट से भारत को अगले 25 साल की बुनियाद मिलेगी

नई दिल्लीः वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का 10वां बजट पेश करते हुए कहा कि 2022-23 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डिजिटल रुपया जारी करेगी। ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी। आरबीआई 2022-23 से इसे जारी करेगा।

इस घोषणा के बाद पेटीएम के संस्थापक और स्नैपडील के सीईओ ने सरकार की सराहना की और इसको महत्वपूर्ण कदम करार दिया। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट किया, "सीबीडीसी (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) जय हो!...बजट 2022 की क्या शानदार घोषणा है।"  वहीं स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल ने इसका स्वागत करते हुए ट्वीट में लिखा कि यह काफी महत्वपूर्ण कदम है।

 बजट भाषण पढ़ते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही केंद्रीय बजट 2022-23 में वर्चुअल डिजिटल असेट्स के ट्रांसफर से होने वाली आय पर 30% की दर से टैक्स लगाने की घोषणा हुई है। इसके अतिरिक्त एक सीमा से ऊपर डिजिटल असेट्स के हस्तांतरण पर 1% का टीडीएस लगेगा। वहीं, गिफ्ट के तौर पर मिले वर्चुअल डिजिटल असेट्स भी टैक्स के दायरे में आएंगे और प्राप्तकर्ता को टैक्स देना होगा। 

 सीतारमण ने कहा कि इस बजट से भारत को अगले 25 साल की बुनियाद मिलेगी। गले वित्त वर्ष में आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने की उम्मीद जताई गई है।

टॅग्स :बजट 2022भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)पेटीएमNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी