लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में की कौन सी बड़ी घोषणाएं, यहां जानें सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2020 13:50 IST

Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर रही हैं। ये बजट ऐसे समय पेश किया जा रहा है जब अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर में है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं आम बजटआयकर में कटौती, ग्रामीण और कृषि क्षेत्र को अधिक प्रोत्साहन देने की उम्मीद

देश में जारी आर्थिक सुस्ती के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में आम बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण का ये पहला पूर्ण बजट है। वहीं नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये दूसरा बजट भी है। वित्त मंत्री का बजट भाषण ढाई घंटे से भी लंबा रहा। ये अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण है। वित्त मंत्री किसानों के लिए जहां 16 सूत्री घोषणाएं की वहीं, नए इनकट टैक्स स्लैब की भी घोषणा की गई।

 

01 Feb, 20 01:40 PM

5 लाख तक की आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।

01 Feb, 20 01:37 PM

12.5 लाख से 15 लाख की आय तक के लिए 25 प्रतिशत टैक्स, 15 लाख से ऊपर पहले की तरह 30 प्रतिशत आयकर लगेगा।

01 Feb, 20 01:36 PM

7.5 लाख से 10 लाख तक की आय पर 15 प्रतिशत आयकर। 10 लाख से 12.5 लाख पर 20 पर्सेंट टैक्स लगेगा। यह पहले 30 प्रतिशत था।

01 Feb, 20 01:36 PM

 नए आसान पर्सनल इनकम टैक्स नियम का ऐलान, 5 लाख से 7.5 लाख तक की आय पर 10 पर्सेंट टैक्स लगेगा, 20 प्रतिशत से घटाकर इसे 10 प्रतिशत किया गया है।

01 Feb, 20 12:59 PM

सरकार IPO लाकर LIC में अपना हिस्सा बेचने का प्रस्ताव रखती है: निर्मला सीतारमण

 

01 Feb, 20 12:57 PM

Budget 2020: पर्यटन को चमकाने के लिए 2500 करोड़ रुपये की घोषणा, लोथल में बनेगा मैरीटाइम म्यूजियम

01 Feb, 20 12:21 PM

रेलवे के लिए बजट में ऐलान- 27 हजार किलोमटीर ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन होगा। सोलर पावर ग्रिड रेल पटरी के किनारे बनेंगे। 150 ट्रेन पीपीपी मोड में चलाने का फैसला। तेजस जैसे ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।

01 Feb, 20 11:53 AM

डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए हर जिला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज बनेगा। टी.बी. हारेगा, देश जीतेगा अभियान को शुरू किया गया है: वित्त मंत्री

01 Feb, 20 11:48 AM

हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए 3.6 लाख करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ये स्कीम इसी साल तक लागू करने का लक्ष्य है: निर्मला सीतारमण

01 Feb, 20 11:27 AM

पानी की कमी से जूझ रहे 100 जिलों के लिए हमारी सरकार विशेष योजना लेकर आ रही है: वित्त मंत्री 

01 Feb, 20 11:26 AM

15 लाख किसानों को सोलर पंप सेट। हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है: वित्त मंत्री

01 Feb, 20 11:23 AM

सीतारमण ने जिस कश्मीरी कविता का जिक्र किया, उसका मतलब कुछ यूं हैृ- 'हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसे, हमारा वतन डल लेक खिलते हुए कमल जैसा, नौजवानों के गरम खून जैसा, मेरा वतन तेरा वतन हमारा वतन, दुनिया का सबसे प्यारा वतन'।

01 Feb, 20 11:21 AM

निर्मला सीतारमण ने साहित्य अकादमी अवॉर्ड विजेता पंडित दिनानाथ कौल के कश्मीरी कविता का जिक्र किया। वित्त मंत्री ने कहा सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी कर रही है वह देश के लिए है।

01 Feb, 20 11:16 AM

284 बिलियन डॉलर का FDI हुआ। 27 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: वित्त मंत्री

01 Feb, 20 11:13 AM

जीएसटी से कुछ परेशानी हुई। जीएसटी काउंसिल इन्हें दूर करने में सक्रिय रहा। पिछले दो साल में 60 लाख अधिक टैक्सपेर्यस को जोड़ा गया। हम अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं: वित्त मंत्री

01 Feb, 20 11:12 AM

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम देश की सेवा कर रहे हैं, देश को हम पर भरोसा है। कम जीएसटी दरों के कारण औसत परिवार के मासिक खर्च में 4 प्रतिशत की कमी आई: निर्मला सीतारमण

01 Feb, 20 11:08 AM

ये बजट लोगों की आय को सुनिश्चित करने और उनकी खरीदने की शक्ति बढ़ाने के लिए है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

01 Feb, 20 11:07 AM

निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में अरुण जेटली को याद किया। कहा- 'जीएसटी ऐतिहासिक कदम रहा।'

01 Feb, 20 11:04 AM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुरू किया बजट भाषण

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?