Budget 2020: जानिए आम बजट में क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा
By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 1, 2020 18:40 IST2020-02-01T18:40:50+5:302020-02-01T18:40:50+5:30
मोदी सरकार का साल 2020-21 का आम बजट पेश हो चुका है। इस बजट में क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा हुआ है ये हम आपको बताते हैं...

Budget 2020: जानिए आम बजट में क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा
मोदी सरकार का 2020-21 का आम बजट पेश हो चुका है। शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। इस बजट में कुछ चीजें सस्ती हुई हैं तो कुछ महंगी। इस आर्टिकल में आज जानेंगे कि इस बजट में क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा हुआ है।
सबसे पहले आपको बताते हैं कौन से प्रोडक्ट्स होंगे महंगे...
फर्नीचर प्रोडक्ट्स
आने वाले दिनों में फर्नीचर प्रोडक्ट्स काफी महंगे होने वाले हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि फर्नीचर से बनी चीजों पर सीमा शुल्क को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी सीमा शुल्क में 5 प्रतिशत की बढौतरी हुई है।
फुटवेयर
आने वाले दिनों में फुटवियर यानी जूते और सैंडल जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले सीमा शुल्क 25 प्रतिशत था और अब यह बढ़कर 35 प्रतिशत हो गया है। यानी सरकार ने आम बजट में फुटवियर पर सीमा शुल्क में 10 प्रतिशत की बढ़ौतरी की है।
तंबाकू प्रोडक्ट्स
आम बजट में तंबाकू से बने प्रोडक्ट्स पर उत्पाद शुल्क बढ़ेगा। ऐसा होने से सिगरेट जैसी नशीली चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। इस बात की संभावना है कि आने वाले दिनों में सिगरेट समेत अन्य तंबाकू प्रोडक्ट महंगे हो जाएं। हालांकि बीड़ी पर शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पेट्रोल-डीजल
इसके अलावा पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू, ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, ऑप्टिकल फाइबर, स्टेनलेस प्रोडक्ट, लाउडस्पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, PVC और टाइल्स के महंगे होने की आशंका है। वहीं AC, सीसीटीवी कैमरा, गाड़ी के हॉर्न जैसे प्रोडक्ट भी महंगे हो सकते हैं। साथ ही इंपोर्टेड मेडिकल डिवाइस भी महंगे हो जाएंगे।
अब बात करते हैं उन प्रोडक्ट्स की जो सस्ते होने वाले हैं...
कपड़ा क्षेत्र को लाभ देने के लिए प्यूरिफाइड टेरापैथिक एसिड (पीटीए) पर डंपिंगरोधी शुल्क खत्म किया गया है। न्यूज प्रिंट और हल्के कोटेड पेपर के आयात पर बुनियादी आयात शुल्क को 10% से घटाकर 5% किया गया है। फ्यूज, रसायन और प्लास्टिक जैसे कच्चे माल पर सीमा शुल्क में कटौती की गई है। इसके अलावा कच्ची चीनी, वानिकी-पशु आधारित उत्पादों, टुना बेत, स्किम्ड दूध, कुछ अल्कोहल युक्त पेय पदार्थ, सोया फाइबर और सोया प्रोटीन पर दिये जाने वाली सीमा शुल्क छूट वापस ले लिया है। यानी ये सारी चीजें सस्ती हो जाएंगी।