लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स की सीमा बढ़ाने पर PM मोदी थपथपाते रहे मेज, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सदन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2019 14:59 IST

पीयूष गोयल ने कहा कि यदि 6.5 लाख रुपये तक की कमाई करने वाले प्रोविडेंट फंड और अन्य इक्विटीज में निवेश करते हैं तो कोई टैक्स नहीं देना होगा..

Open in App

चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश कर रही मोदी सरकार ने कई घोषणाएँ की हैं। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा करते हुए कहा कि 5 लाख तक की आमदनी वालों को आयकर नहीं देना होगा। पीयूष गोयल की इस घोषणा पर पीएम मोदी कई मिनट तक मेज थपथपाते रहे। थोड़ी देर के लिए तो पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

पीयूष गोयल का कहना है कि इनकम टैक्स में छूट की सीमा के फैसले से करीब तीन करोड़ लोगों को पूरी छूट मिलेगी। इसके जरिए 6.5 लाख तक की आमदनी वाले टैक्स छूट का लाभ ले सकते हैं। इससे पहले इनकम टैक्स की सीमा 2.5 लाख रुपए थी। इनकम टैक्स के इस फैसले से मिडिल क्लास को काफी राहत मिलेगी।पीयूष गोयल ने पशुपालन के लिए किसानों को कर्ज पर 2 प्रतिशत ब्याज सहायता देने की घोषणा भी किया। साथ ही राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना करने की घोषणा भी किया। गोयल ने कहा कि गऊ माता के सम्मान के लिए सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी।बजट 2019 की कुछ महत्त्वपूर्ण घोषणाएं 

-छोटे किसानों के हितों के लिए PM किसान योजना को मंज़ूरी दी गई है

-राष्ट्रीय गोकुल योजना के लिए मौजूदा वर्ष में 750 करोड़ रुपये आवंटित 

-12 करोड़ किसान परिवारों को लाभ देने वाली PM किसान योजना दिसंबर, 2018 लागू होगी, सरकारी खजाने पर 75,000 करोड़ का बोझ आएगा 

 -दो हेक्टेयर तक ज़मीन वाले किसानों को 6,000 रुपये प्रतिवर्ष की सहायता दी जाएगी

गिनाई उपलब्धियां 

आवास योजना में 1 करोड़ 53 लाख घर हमने पांच वर्ष में बनाए जो पहले की अपेक्षा 5 गुना है: पीयूष गोयल-पीएम आवास योजना के तहत बने 1.53 करोड़ घर

-सौभाग्य योजना के तहत हर घर को मिला मुफ्त कनेक्शन

 -143 करोड़ LED बल्ब उपलब्ध कराए गए  

-सरकार ने NPA कम करने की कोशिश की 

-आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की 53 करोड़ लोगों को फायदा हुआ है. इससे इलाज में 3000 करोड़ रुपए बचे हैं।

टॅग्स :बजटबजट 2019पीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए