लाइव न्यूज़ :

50 नाबालिग लड़कियों और शिक्षकों का पीछा करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में बीटेक छात्र गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: October 7, 2021 15:07 IST

डीसीपी (उत्तरी जिला) सागर सिंह कलसी ने बताया कि आरोपी ज्यादातर नाबालिगों से संपर्क करने और उन्हें परेशान करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध फर्जी कॉलर आईडी और वर्चुअल नंबर के लिए हाई-टेक ऐप का इस्तेमाल कर रहा था.

Open in App
ठळक मुद्दे19 वर्षीय छात्र कुछ ऐप्स की मदद से पीड़ितों को उनके ही नंबर से कॉल कर रहा थावर्चुअल नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज कर पीड़ितों की छेड़छाड़ की हुई अश्लील तस्वीरें भेज रहा था.वह पीड़ितों द्वारा प्रदान किए गए लिंक का उपयोग करके स्कूल की ऑनलाइन कक्षाओं में भी प्रवेश करता था.

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के साइबर सेल ने पटना से एक 19 वर्षीय बीटेक छात्र को उत्तरी दिल्ली के प्रमुख स्कूलों की लगभग 50 लड़कियों और शिक्षकों का पीछा करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह कथित तौर पर पीड़ितों को उनकी छेड़छाड़ की हुई, अश्लील तस्वीरें भेज रहा था और उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, डीसीपी (उत्तरी जिला) सागर सिंह कलसी ने बताया कि आरोपी ज्यादातर नाबालिगों से संपर्क करने और उन्हें परेशान करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध फर्जी कॉलर आईडी और वर्चुअल नंबर के लिए हाई-टेक ऐप का इस्तेमाल कर रहा था.

कलसी ने कहा कि वह कुछ ऐप्स की मदद से पीड़ितों को उनके ही नंबर से कॉल कर रहा था और वर्चुअल नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज कर पीड़ितों की छेड़छाड़ की हुई अश्लील तस्वीरें भेज रहा था और उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था.

पुलिस ने कहा कि तीन साल पहले आरोपी की एक लड़की से मुलाकात हुई थी, जिसे उसने उसी तरीके से पीछा करना शुरू कर दिया था. पीड़ितों में से एक ने उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

बाद में उसने उसके दोस्तों को ब्लैकमेल किया और उनकी प्रोफाइल भी बनाने लगा. उसने उनके अन्य दोस्तों से संपर्क करने के लिए नाबालिग लड़कियों के फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाए थे और लिंक मांगकर स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाओं के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गया था.

वह पीड़ितों द्वारा प्रदान किए गए लिंक का उपयोग करके स्कूल की ऑनलाइन कक्षाओं में भी प्रवेश करता था, जिसे वह ब्लैकमेल कर रहा था और जब वह पीड़ितों को व्हाट्सएप पर कॉल करता था तो आवाज बदलने वाले एप्लिकेशन का भी उपयोग कर रहा था.

टॅग्स :दिल्लीनारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत