लाइव न्यूज़ :

बसपा ने मप्र के सीधी जिले में नेताओं, कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए ‘‘सुरक्षा बल’’ का गठन किया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:44 IST

Open in App

सीधी (मप्र), चार दिसंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं को सुरक्षा पाने में भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है और पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अपना एक ‘‘ सुरक्षा बल’’ का गठन किया है। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बसपा पदाधिकारी ने शनिवार को यह बात कही।

बसपा के सीधी जोन के प्रभारी राम खिलाड़ी रजक ने कहा कि पार्टी के इस ‘‘सुरक्षा बल’’ को मंजूरी देने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी गई है। हालांकि पुलिस ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था की कोई कानूनी वैधता नहीं है।

रजक ने कहा, ‘‘ इस सुरक्षा बल को बसपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की सुरक्षा का काम सौंपा जाएगा क्योंकि उनका उत्पीड़न किया जाता है और उनकी सुरक्षा की अनदेखी की जाती है।’’

उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती द्वारा दिए निर्देश और मध्य प्रदेश में पार्टी के भोपाल स्थित कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार ‘‘सुरक्षा दल’’ का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उत्पीड़ित हैं और अपने नेताओं को सुरक्षा दिलाने में भेदभाव का सामना कर रहे हैं, इसलिए हमने इस सुरक्षा बल का गठन कर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।’’

उन्होंने कहा कि 16 सदस्यीय इस बल में ‘‘तीन इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर और नौ कांस्टेबल’’ शामिल हैं।

सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो में ‘नेम प्लेट’ के साथ सफेद शर्ट और नीली पैंट पहने बसपा के सुरक्षा दस्ते के तीन सदस्य दिखाई दे रहे हैं। उनके कंधों पर रैंक के अनुसार सितारों के साथ नीली धारियों वाली पट्टी लगी दिखाई दे रही है।

यह वीडियो तब शूट किया गया जब वे शुक्रवार को सीधी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में गए थे।

इस बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंजुलता पटले ने पुष्टि की कि बसपा नेताओं ने पुलिस को ऐसे ‘‘ सुरक्षा बल’’ के बारे में सूचित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी ऐसा बल बनाने की अनुमति नहीं है। हमने उनसे इस बल के गठन के संबंध में अधिकार पत्र, यदि कोई है तो, प्रस्तुत करने के लिए कहा है।’’

पटले ने कहा कि बसपा नेताओं से कहा गया कि वे यातायात पुलिस की औपचारिक वर्दी से मिलती जुलती कोई वर्दी न पहनें क्योंकि इससे लोग गुमराह हो सकते हैं।

एएसपी ने कहा, ‘‘ हमने बसपा नेताओं से कहा है कि अगर इस निर्देश का पालन नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह