लाइव न्यूज़ :

पसमांदा मुस्लिम समाज को लेकर भाजपा और RSS पर हमलावर हुईं मायावती, कहा- उनका ट्रैक रिकॉर्ड किसी से छिपा नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 16, 2022 10:41 IST

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने केवल संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की खातिर 'पसमान्दा मुस्लिम समाज' का राग भाजपा व आरएसएस का अब नया शिगुफा, जबकि मुस्लिम समाज पहले मुसलमान हैं तथा उनके प्रति इनकी सोच, नीयत, नीति एवं उनका ट्रैक रिकार्ड क्या व कैसा है यह किसी से भी छिपा नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा कि मुस्लिम समाज का, दलितों की तरह पसमान्दा व उपेक्षित बने रहना अति-दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण।पसमांदा मुस्लिम समाज को लेकर मायावती ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।

लखनऊ: पसमांदा मुस्लिम समाज को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कवायद तेज हो गई है। ऐसे में हर पार्टी मुस्लिम मतदाताओं को अपनी और आकर्षित करने में लगी हुई है। 

इसी क्रम में बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "अपने केवल संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की खातिर 'पसमान्दा मुस्लिम समाज' का राग भाजपा व आरएसएस का अब नया शिगुफा, जबकि मुस्लिम समाज पहले मुसलमान हैं तथा उनके प्रति इनकी सोच, नीयत, नीति एवं उनका ट्रैक रिकार्ड क्या व कैसा है यह किसी से भी छिपा नहीं।"

उन्होंने आगे लिखा, "भाजपा की मुस्लिम समाज के प्रति निगेटिव सोच का परिणाम है कि इनकी सरकार में भी वे लगभग उतने ही गरीब, पिछड़े, त्रस्त एवं जान-माल-मजहब के मामलों में असुरक्षित हैं जितने वे कांग्रेसी राज में थे। मुस्लिम समाज का, दलितों की तरह पसमान्दा व उपेक्षित बने रहना अति-दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण।"

मायावती ने ये भी कहा, "जबकि बीएसपी की यूपी में चार बार रही सरकार में सर्वसमाज के हित-कल्याण व सुरक्षा-सम्मान के साथ-साथ हमेशा उपेक्षित रहे दलित, पिछड़ा एवं अक्लियत समाज के लोगों के जान-माल-मजहब आदि की सुरक्षा तथा न्याय की गारण्टी यहाँ पहली बार कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके सुनिश्चित की गई।"

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट खाली है। दरअसल, मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त है, जबकि रामपुर विधानसभा सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने और खतौली विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई है। इन सीटों पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा।

आजम खान ने 10 बार रामपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। मुस्लिम बहुल इस सीट पर भाजपा कभी जीत नहीं पाई थी, लेकिन हाल के लोकसभा उपचुनावों में रामपुर में मिली जीत से पार्टी को एक उम्मीद जगी है। हालांकि इन दो विधानसभा सीटों और मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के नतीजे का केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि सत्ताधारी भाजपा के पास दोनों जगहों पर बहुमत है, लेकिन इन सीटों पर जीत 2024 के आम चुनाव में भाजपा या सपा को मनोवैज्ञानिक लाभ जरूर पहुंचाएंगी।

टॅग्स :मायावतीBahujan Samaj PartyआरएसएसRSS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?