लाइव न्यूज़ :

मायावती का पलटवार, योगी सरकार के 17 ओबीसी जातियों के एससी वर्ग में शामिल करने को बताया धोखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2019 11:40 IST

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले हफ्ते 17 अन्य पिछड़े वर्ग की जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने के आदेश जारी किये थे। इसमें निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट, कश्यप, भर, धीवर, बाथम, मछुआरा, प्रजापति, राजभर, कहार, कुम्हार, धीमर, मांझी, तुरहा और गौड़ शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने साधा निशानामायावती ने 17 ओबीसी जातियों के एससी में शामिल करने को बताया धोखा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने 17 ओबीसी जातियों के एससी वर्ग में शामिल करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले को लोगों के साथ धोखा बताया है। मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार का ऐसा फैसला उन 17 जातियों के लोगों के साथ धोखा है क्योंकि अब उन्हें कहीं से भी कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। 

मायावती ने कहा, 'यह 17 ओबीसी जातियों के लोगों के साथ धोखा है क्योंकि उन्हें किसी भी वर्ग का फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि यूपी सरकार उन्हें ओबीसी में नहीं गिनेगी और न ही उन्हें एससी वर्ग में जाने का फायदा मिलेगा। ऐसा इसलिए कि कोई भी सरकार केवल अपने आदेश से उन्हें किसी वर्ग से बाहर या उसमे शामिल नहीं कर सकती है।' 

मायावती ने साथ ही कहा, 'हमारी पार्टी ने तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार को 2007 में इन 17 जातियों को एससी वर्ग में शामिल करने के लिए चिट्ठी लिखी थी। हमने एससी वर्ग के लिए आरक्षण कोटा बढ़ाने की भी मांग रखी थी। हालांकि, न ही मौजूदा सरकार और न ही तब की सरकार ने इस पर कोई ध्यान दिया।'

बता दें कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले हफ्ते 17 अन्य पिछड़े वर्ग की जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने के आदेश जारी किये थे। प्रदेश सरकार ने जिन 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया है उसमें निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट, कश्यप, भर, धीवर, बाथम, मछुआरा, प्रजापति, राजभर, कहार, कुम्हार, धीमर, मांझी, तुरहा और गौड़ शामिल हैं।

टॅग्स :मायावतीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो