लाइव न्यूज़ :

मायावती ने खाली किया सरकारी बंगला, बोलीं- बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू, हर जगह मात खाएगी

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 2, 2018 19:24 IST

मायावती से पहले राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव सहित सभी चार मुख्यमंत्रियों ने बंगला खाली कर दिया है।

Open in App

लखनऊ, 2 जून: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कैरान उपचुनाव के परिणाम के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- 'मैंने पहले ही कहा था कि बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बीजेपी की सरकार हर जगह से मात खाएगी।'

उन्होंने आगे कहा, मैं कैरान और नूरपुर के सभी लोगों के बधाई देना चाहती हूं, जिन्होंने बीजेपी के खिलाफ वोट किया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का भी ऐलान किया है कि वह सरकारी बंगला अब खाली कर देंगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने दो जून तक सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। मायावती आज शाम( 2जून) को बंगला खाली कर रही हैं। 

 

ये हैं दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिला नेता, इनमें पांच हैं भारतीय 

मायावती से पहले राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव सहित  सभी चार मुख्यमंत्रियों ने बंगला खाली कर दिया है।  मुलायम सिंह फिलहाल वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। अखिलेश यादव ने भी वीआईपी गेस्ट हाउस में ही चार कमरों की मांग की है। मायावती ने पहले अपने नाम आवंटित बंगला 13ए मॉल एवेन्यू को खाली करने से मना कर दिया था। बाद में उन्होंने वहां कांशीराम विश्राम स्थल का बोर्ड लगा दिया था। इसके बाद राज्य संपत्ति विभाग ने मायावती को दोबारा नोटिस भेजी थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील