लाइव न्यूज़ :

घाटे में चल रहे BSNL सहित Airtel और Vodafone ने दिखायी दरियादिली, बाढ़ पीड़ित इलाकों में किया फ्री कॉल

By भाषा | Updated: August 12, 2019 05:32 IST

वोडाफोन आइडिया ने भी बिल भुगतान की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों को दस रुपये तक का टॉक टाइम क्रेडिट उपलब्ध करा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएनएल मोबाइल से बीएसएनएल मोबाइल पर निशुल्क कॉल करने की सुविधा है। बीएसएनएल मोबाइल से किसी दूसरे नेटवर्क के नंबर पर 20 मिनट की निशुल्क कॉल सुविधा देने का निर्णय किया है।एयरटेल ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए विशेष टोलफ्री नंबर 1948 की शुरुआत भी की है।

सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कंपनी के नेटवर्क पर ग्राहकों को मुफ्त असीमित कॉल सुविधा उपलब्ध कराने की पेशकश की है। कंपनी ने इन इलाकों में एसएमएस और एक जीबी की मुफ्त डेटा सेवा की भी पेशकश की है।बीएसएनएल ने बयान जारी कर कहा है, ''केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़ की अप्रत्याशित स्थिति को देखते हुये उसने बीएसएनएल मोबाइल से बीएसएनएल मोबाइल पर निशुल्क कॉल एवं बीएसएनएल मोबाइल से अन्य सेवा प्रदाताओं के नंबर पर 20 मिनट की निशुल्क कॉल सुविधा देने का निर्णय किया है।''ये पेशकश कर्नाटक के कोडागु, उत्तर कन्नड़, बेलगावी जिलों एवं चिकमंगलुरु और हासन के कुछ इलाकों, केरल के वायनाड एवं मलपुरम जिलों और महाराष्ट्र के सांगली एवं कोल्हापुर जिलों के बीएसएनएल ग्राहकों को उपलब्ध होगी। निजी क्षेत्र की एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने केवल केरल में राहत की पेशकश की है।प्रभावित इलाकों में एयरटेल मोबाइल के ग्राहकों को मुफ्त टॉकटाइम और एसएमएस के साथ डेटा सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों की सेवाओं की वैधता को बढ़ा दिया है। इसके अलावा पोस्टपेड ग्राहकों के बिल भुगतान की तारीख को बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया गया है।लापता लोगों के लिए भी एयरटेल की विशेष पहल-एयरटेल ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए विशेष टोलफ्री नंबर 1948 की शुरुआत भी की है। वोडाफोन आइडिया ने भी बिल भुगतान की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों को दस रुपये तक का टॉक टाइम क्रेडिट उपलब्ध करा रही है। इसके लिये ग्राहकों को वोडाफोन और आईडिया नेटवर्क पर एक विशेष नंबर डायल करना होगा।

टॅग्स :बीएसएनएलएयरटेलवोडाफ़ोनकेरलकर्नाटकमहाराष्ट्रबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी