लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की मांग पर पाक रेंजर्स और बीएसएफ के बीच बैठक जारी, चार दिन से जारी है सीजफायर का उल्लंघन

By स्वाति सिंह | Updated: June 4, 2018 18:13 IST

पाकिस्तान रेजर्स के अनुरोध पर भारत इस बैठक के लिए राजी हो गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच यह बैठक जारी है।

Open in App

जम्मू, 4 जून: जम्मू-कश्मीर लगातार चल रहे सीजफायर के उल्लंघन के बाद सोमवार को पाकिस्तान ने साथ सेक्टर कमांडर लेवल की बैठक जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान रेजर्स के अनुरोध पर भारत इस बैठक के लिए राजी हो गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच यह बैठक जारी है। इससे पहले 2003 के सीजफायर समझौते होने के चार दिन बाद ही पाकिस्तान ने फिर से उल्लंघनकिया था। गोलाबारी में बीएसएफ के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत दो जवान शहीद हो गए। 

बीते कुछ दिन पहले ही पुलवामा में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक किया था। जबकि एएनआई ने एक पुलवामा का वी‌डियो जारी किया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि आतंकी घटना में शामिल लोगों जब सुरक्षा बल की गाड़ी  लेकर जा रही ‌थी तो स्‍थानीय लोगों ने उन गाड़ियों पर पत्‍थरबाजी की। इतना ही नहीं, हाल ही में जम्मु कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के कार्यकर्ताओं के संबोधन के दौरान श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ था। जबकि पुलवामा में ही नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता अब्दुल रशीद के घर को आतंकियों ने निशाना बनायाा था।

इंडिया टुडे के एक आंकड़े के मुताबिक यह बीते चार दिनों जम्मू कश्मीर में हुए छोटे-बड़े आतंकी हमलों में यह 14वां मामला है। रविवार को हुए एक आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में पत्‍थरबाजी और सीजफायर की समस्या लगातार बनी हुई है। हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम संधि को दरकिनार करते हुए सीजफायर कर दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब