लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसों में बीएसएफ जवान और होमगार्ड की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:59 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 23 नवंबर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बीएसएफ के एक जवान और एक होमगार्ड की मौत हो गई।

बिंदकी के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) योगेन्द्र सिंह मलिक ने सोमवार को बताया, ‘‘रविवार देर रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। उसकी पहचान बकेवर थाना क्षेत्र के पधारा गांव निवासी प्रमोद कुमार द्विवेदी (35) के रूप में हुई है। वह बीएसएफ के झांसी केन्द्र में तैनात थे और छुट्टी पर अपने गांव आये थे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इस सिलसिले में मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।’’

इसी प्रकार, नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार सिंह ने बताया, ‘‘धाता क्षेत्र के ऐमापुर गांव का रहने वाला होमगार्ड मोहन लाल (52) रविवार देर रात ट्रैक्टर से खखरेरू थाना ड्यूटी करने जा रहा था। रास्ते में खागा रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर सामने से आ रही पिकअप जीप से हो गयी। हादसे में लाल सड़क पर गिर गया और पिकअप जीप के पहियों से कुचल कर उसकी मौत हो गयी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पिकअप जीप और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos