लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, बर्थडे के दिन देश के लिए शहीद हुए आरपी हाजरा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 3, 2018 20:35 IST

शहीद आरपी हाजरा के घर में उनकी पत्नी और एक बेटा (18) व एक बेटी (21) है।

Open in App

पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और उसने एक बार फिर बुधवार को सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस बार उसने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में नापाक हरकत की, जिसमें भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। शहीद हुए जवान का नाम आरपी हाजरा है और वह बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

शहीद हाजरा के घर में उनकी पत्नी और एक बेटा (18) व एक बेटी (21) है। सबसे बड़ी बात ये है कि शहीद हाजरा का बुधवार (3 जनवरी) को जन्मदिन था और वह इसी दिन देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। इधर, पाकिस्तान की इस कायराना का हरकत का जवाब देने के लिए बीएसएफ की ओर से भी फायरिंग की गई है। हालांकि अभी तक और अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, साल 2017 में पाक की ओर से करीब 800 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

इससे पहले बीते साल 30 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। यहां भी पाक ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था। 

इसके अलावा पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित लेथापोरा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ट्रे‍निंग कैंप पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें जवान जवान शहीद हो गए थे। वहीं, मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानजम्मू कश्मीर समाचारआतंकीएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब