लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने बंगाल की सीमा से दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:35 IST

Open in App

कोलकाता, 21 जुलाई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तरी 24 परगना जिले के हकीमपुर सीमा पर स्थित चौकी के पास से एक महिला सहित दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति को गैर-कानूनी तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश में प्रवेश करने और दूसरे को पड़ोसी देश से भारत में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया।

हकीमपुर रोड पर मंगलवार की शाम कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद बीएसएफ के जवानों ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ा।

पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी महिला ने कहा कि उसने मुंबई जाने के लिए भारत में प्रवेश किया था, जहां वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। वह कुछ महीनों के लिए बांग्लादेश के मोगरा जिले में अपने मायके गयी थी।

पकड़े गए व्यक्ति की आयु करीब 75 साल है। इस बांग्लादेशी नागरिक ने दावा किया कि वह पड़ोसी देश के बागेरघाट जिले का रहने वाला है और उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में मजदूरी करता है।

अधिकारी ने कहा, उसे गैरकानूनी तरीके से बांग्लादेश में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों को कानूनी कार्रवाई के लिए स्वरुपनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान