लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र को कुचलने का क्रूर प्रयास : ममता ने दैनिक भास्कर के परिसरों पर छापेमारी को लेकर कहा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 15:22 IST

Open in App

कोलकाता, 22 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित कर चोरी के लिए मीडिया समूह दैनिक भास्कर के खिलाफ आयकर की छापेमारी पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कार्रवाई को लोकतंत्र को कुचलने का “क्रूर प्रयास” और सच सामने लाने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश करार दिया।

बनर्जी ने कहा कि ये छापेमारी देश में कोविड-19 स्थिति के ‘‘कुप्रबंधन” के बारे में खबरें देने का नतीजा है।

उन्होंने ट्वीट किया, “पत्रकारों और मीडिया संगठनों पर हमला लोकतंत्र को कुचलने की एक और क्रूर कोशिश है। दैनिक भास्कर ने बहादुरी से बताया कि कैसे नरेंद्र मोदी जी पूरे कोविड संकट को गलत तरीके से संभाला और वैश्विक महामारी के प्रकोप के बीच देश को उसके सबसे भयानक दिनों की तरफ ले गए।”

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, “मैं इस प्रतिशोधी कार्रवाई की कड़ी निंदा करती हूं जिसका मकसद सच सामने लाने वाली आवाजों को दबाना है। यह घोर उल्लंघन है जो लोकतंत्र के सिद्धांतों को कमजोर करता है। मीडिया में काम कर रहे हर व्यक्ति से मजबूत बने रहने की अपील करती हूं। साथ मिलकर हमें इन तानाशाह ताकतों को कामयाब नहीं होने देना है।”

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल भारत समाचार के खिलाफ भी कर चोरी के आरोप में बृहस्पतिवार को छापेमारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos