लाइव न्यूज़ :

'अंग्रेजों ने भारतीय शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया', आईपी यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में बोले केजरीवाल

By रुस्तम राणा | Updated: June 8, 2023 16:49 IST

सीएम केजरीवाल गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के पूर्वी दिल्ली परिसर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अंग्रेजों पर भारतीय शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के पूर्वी दिल्ली कैंपस का उद्घाटन किया इस दौरान सीएम ने कहा- अंग्रेजों ने क्लर्क तैयार करने के लिए भारत की शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दियादिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा- हमें रोजगार देने वाली शिक्षा देने के लिए कुछ करना होगा

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अंग्रेजों पर भारतीय शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने का आरोप लगाया। दरअसल, सीएम केजरीवाल गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के पूर्वी दिल्ली परिसर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अंग्रेजों पर निशाना साध रहे थे। 

उन्होंने अंग्रेजों पर भारतीय शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने और इसे क्लर्क बनाने की असेंबली-लाइन में बदलने का आरोप लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्रों को नौकरी देने वाली शिक्षा पर जोर देना चाहिए, न कि नौकरी पाने वाली। केजरीवाल ने आईपी यूनिवर्सिटी के इस नए परिसर को देश को समर्पित किया और इसे देश के सर्वश्रेष्ठ परिसरों में से एक करार दिया।

नवीन कैंपस को लेकर दिल्ली सीएम ने कहा कि इसमें उत्कृष्ट सुविधाएं हैं और वास्तुकला के मामले में इसे देश के सर्वश्रेष्ठ परिसरों में से एक के रूप में गिना जा सकता है। इस परिसर में 2,500 छात्रों को समायोजित किया जाएगा। यहां दुकानों के खुलने और रोजगार के अवसर पैदा होने से इसके आसपास के क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली में ऐसा कोई कैंपस नहीं था। हमने स्कूली शिक्षा के लिए एक ऐसा मॉडल तैयार किया जहां बिना पैसे वाले भी अपने बच्चे को शिक्षित करा सकें। अब, हमें उच्च शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सीएम ने 1830 के दशक में एक शिक्षा प्रणाली बनाने के लिए ब्रिटिश नौकरशाह लॉर्ड मैकाले की शिक्षा नीति को कोसा। 

सीएम केजरीवाल ने अपने संबोधन में यह कहा कि उन्होंने (अंग्रेजों ने) क्लर्क तैयार करने के लिए भारत की शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया। हमने इस व्यवस्था में बदलाव नहीं किया। हमें रोजगार देने वाली शिक्षा देने के लिए कुछ करना होगा। इस कैंपस में छात्रों को ऑटोमेशन, डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा मैनेजमेंट, इनोवेशन सिखाया जाएगा। यह तकनीकी दुनिया की मांग है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर