दिल्ली-NCR में बदला मौसम, घने बादलों के बीच धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 15, 2019 04:03 PM2019-07-15T16:03:10+5:302019-07-15T16:28:20+5:30

मौसम विभाग ने आज को बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया था।

Bringing respite from scorching heat, rain lashed parts of Delhi | दिल्ली-NCR में बदला मौसम, घने बादलों के बीच धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, घने बादलों के बीच धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद सोमवार (15 जुलाई) को मौसम में बदला। दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर के बाद घने बादल छाए रहें और धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। इस बारिश के बाद दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली गर्मी से जूझ रही है। 

मौसम विभाग ने आज को बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।




 

इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आर्द्रता का स्तर 54 से 64 प्रतिशत के बीच रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Web Title: Bringing respite from scorching heat, rain lashed parts of Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे