लाइव न्यूज़ :

बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों पर साधा निशाना, कहा- मेडल विसर्जित करने गए थे लेकिन टिकैत को दे दिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2023 11:06 IST

भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यदि खिलाड़ी अपने पदक विसर्जित करना चाहते हैं तो हम क्या कर सकते हैं?

Open in App
ठळक मुद्देविरोध कर रहे पहलवान मंगलवार को अपने पदकों को पवित्र नदी गंगा में विसर्जित करने पहुंचे थे।हालांकि, विरोध कर रहे पहलवानों ने मंगलवार को अपने पदक गंगा में नहीं डालने का फैसला किया।भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली: विरोध कर रहे पहलवान मंगलवार को अपने पदकों को पवित्र नदी गंगा में विसर्जित करने पहुंचे थे। हालांकि, किसान नेता नरेश टिकैत के हस्तक्षेप के बाद विरोध कर रहे पहलवानों ने मंगलवार को अपने पदक गंगा में नहीं डालने का फैसला किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यदि खिलाड़ी अपने पदक विसर्जित करना चाहते हैं तो हम क्या कर सकते हैं?

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "पहलवान अपने-अपने मेडल गंगा जी में विसर्जित करने चले गए। लेकिन उन्होंने गंगा जी की जगह अपना मेडल टिकैत को दे दिया। यही उनका स्टैंड है। हम क्या कर सकते हैं?" साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगट सहित कई शीर्ष पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद उनका विरोध कर रहे हैं। 

वे उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इंडिया टुडे से कहा, "अब इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। अब मेरा कार्यकाल पूरा हो गया है और चुनाव होगा। उन्हें जांच करने दें और देखें कि भविष्य में क्या होता है। अब हमारे हाथ में कुछ नहीं है। सब कुछ दिल्ली पुलिस के भरोसे छोड़ दिया गया है।"

बृजभूषण शरण सिंह ने अप्रैल से धरना दे रहे पहलवानों के बारे में बात करते हुए कहा, "ये लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं, इस सवाल का जवाब तो वही दे सकते हैं। एक निगरानी समिति बनाई गई, उनके अनुरोध पर एक प्राथमिकी की गई और अब जांच चल रही है।" दिल्ली पुलिस ने पहलवानों की शिकायतों के आधार पर पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थी।

सिंह ने दोहराया, "अगर मैं गलत पाया गया, तो मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है।"

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहHaridwar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"बृज भूषण ने मुझे प्रताड़ित किया, मैं छह पीड़ितों में से एक हूँ": एक भावुक वीडियो संदेश में विनेश फोगाट बोलीं

भारत'सरकारी अधिकारियों पर भी लागू हो बैन', उत्तराखंड में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतअयोध्या राम मंदिरः 2025 के अंतिम दिन श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए उमडे़, श्री माता वैष्णो देवी, श्री बांके बिहारी और माता मनसा देवी में भारी भीड़, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार