लाइव न्यूज़ :

पहलवानों द्वारा धरना-प्रदर्शन खत्म करने पर बोले बृज भूषण शरण सिंह- अदालत अपना काम करेगी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 26, 2023 13:56 IST

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह ने सोमवार को कहा कि उनके खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न का मामला अब अदालत में है जो अपना काम करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि यह अभी अदालत के विचाराधीन है।उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है और अदालत अपना काम करेगी।विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने एक जैसे ट्वीट में कहा कि लड़ाई अब सड़कों पर नहीं, बल्कि अदालत में लड़ी जाएगी।

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह ने सोमवार को कहा कि उनके खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न का मामला अब अदालत में है जो अपना काम करेगी। सिंह ने एएनआई से कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि यह अभी अदालत के विचाराधीन है। मामला अदालत में है और अदालत अपना काम करेगी।"

यह टिप्पणी तब आई जब प्रदर्शनकारी पहलवानों ने यह कहते हुए उनके खिलाफ अपना विरोध वापस लेने की घोषणा की कि सरकार ने सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने का अपना वादा पूरा कर दिया है। शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने एक जैसे ट्वीट में कहा कि लड़ाई अब सड़कों पर नहीं, बल्कि अदालत में लड़ी जाएगी।

मलिक ने रविवार को ट्विटर पर कहा कि न्याय मिलने तक लड़ाई अब सड़कों पर नहीं, बल्कि अदालत में लड़ी जाएगी। तीनों पहलवानों ने कहा कि वो भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख के होने वाले चुनाव का इंतजार करेंगे, जो सरकार के वादे के अनुसार 11 जुलाई को होना है। पहलवानों ने कहा, "चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार के वादे के अनुसार 11 जुलाई को चुनाव होना है। हम वादे पर अमल का इंतजार करेंगे।"

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहविनेश फोगाटसाक्षी मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस