लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स शिखर सम्मेलनः पीएम मोदी ने कहा- आतंकवाद ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को 1000 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2019 20:44 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील में ब्रिक्स के पूर्ण सत्र में कहा कि आतंकवाद ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को 1000 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया। विकास, शांति और समृद्धि के लिए सबसे बड़ा खतरा है आतंकवाद। आतंकवाद के कारण विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि दर 1.5 प्रतिशत प्रभावित हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशिखर सम्मेलन से पहले ब्रिक्स नेताओं ने एक संयुक्त तस्वीर खिंचवाई।11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का विषय ‘नवप्रवर्तनशील भविष्य के लिए आर्थिक प्रगति’ है।

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं ने प्रतिष्ठित इटामारटी पैलेस में 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत की जिसमें होने वाली चर्चा के व्यापार, निवेश और आतंकवाद निरोध जैसे प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील में ब्रिक्स के पूर्ण सत्र में कहा कि आतंकवाद ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को 1000 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया। विकास, शांति और समृद्धि के लिए सबसे बड़ा खतरा है आतंकवाद। आतंकवाद के कारण विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि दर 1.5 प्रतिशत प्रभावित हुई है।

ब्राजील में 11वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा का महल में स्वागत किया जो कि ब्राजील के विदेश मंत्रालय का मुख्यालय है।

शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिक्स नेताओं ने एक संयुक्त तस्वीर खिंचवाई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी विविधता हमारी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के अन्य नेताओं के साथ इस मौके पर एक तस्वीर खिंचवाई।’’

11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का विषय ‘नवप्रवर्तनशील भविष्य के लिए आर्थिक प्रगति’ है। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि नेता बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।

अधिकारियों के अनुसार व्यापार एवं निवेश संवर्धन एजेंसियों के बीच एक ब्रिक्स सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और शिखर सम्मेलन के समापन पर नेता एक संयुक्त घोषणापत्र जारी करेंगे। ब्राजील इस समूह का वर्तमान में अध्यक्ष है जो कि 3.6 अरब लोगों या विश्व की आधी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है और इनका सम्मिलित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 16,600 अरब अमेरिकी डालर है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया