लाइव न्यूज़ :

समुद्र में नौसेना की शक्ति बढ़ी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का युद्धपोत से सफल परीक्षण किया गया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 14, 2023 16:49 IST

भारतीय नौसेना जल्द ही ब्रह्मोस एयरोस्पेस से 200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल खरीदने वाली है। अधिकतर स्वदेशी सामग्री वाली ये मिसाइल भारतीय नौसेना के सभी फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर तैनात की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसमुद्र में नौसेना की शक्ति बढ़ीब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गयाआईएनएस मोरमुगाओ से दागी गई मिसाइल ने भेदा लक्ष्य

नयी दिल्ली: भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा हुआ है। नौसेना की अग्रिम पंक्ति की मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से एक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि मिसाइल परीक्षण ने समुद्र में नौसेना की शक्ति को प्रदर्शित किया है। नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, "नयी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस मोरमुगाओ ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के अपने प्रथम परीक्षण के दौरान सफलतापूर्वक लक्ष्य को भेदा।" अधिकारी ने कहा, "स्वदेश विकसित जहाज और उसकी हथियार प्रणाली आत्मनिर्भरता का तथा समुद्र में नौसेना की शक्ति का एक और शानदार उदाहरण है।"

मिसाइल परीक्षण के स्थान के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड भारत-रूस का एक संयुक्त उद्यम है, जो सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल निर्मित करता है। यह मिसाइल, पनडुब्बी, जहाज और विमान या जमीनी ‘प्लेटफॉर्म’ से दागी जा सकती है।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना ने डीआरडीओ की तरफ से डिजाइन किए गए स्वदेशी ‘सीकर और बूस्टर’ के साथ पोत से प्रक्षेपित किए गए ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र ने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। इससे रक्षा क्षेत्र में हम ताकतवर होंगे। 

ब्रह्मोस मिसाइल की रफ्तार 2.8 मैक है जो ध्वनि की रफ्तार से लगभग तीन गुना है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के युद्धपोत रोधी संस्करण का पिछला सफल परीक्षण गत वर्ष अप्रैल में किया गया था। बता दें कि भारत ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्यात भी कर रहा है। पिछले वर्ष जून में भारत ने फिलीपींस के साथ इन मिसाइलों की आपूर्ति का 37.5 करोड़ अमेरिकी डालर का सौदा किया था। 

बता दें कि भारतीय नौसेना जल्द ही ब्रह्मोस एयरोस्पेस से 200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल खरीदने वाली है। अधिकतर स्वदेशी कंटेंट वाली ये मिसाइल भारतीय नौसेना के सभी फ्रंटलाइन वॉरशिप्स पर तैनात की जाएंगी। इस मिसाइल का नाम दो नदियों भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि ये एंटी-शिप क्रूज मिसाइल के रूप में दुनिया में सबसे तेज गति की मिसाइल है।

टॅग्स :भारतीय नौसेनाBrahMos Aerospaceमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल