लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब देखकर बना लिया बम, डिफ्यूज करना नहीं आया तो पहुंच गया पुलिस थाने, जानें पूरा मामला

By फहीम ख़ान | Updated: June 13, 2021 20:30 IST

नागपुर के युवक की करतूत से छूटे पुलिसवालों के पसीने, बीडीडीएस टीम की वजह से निष्क्रिय किया गया बम

Open in App
ठळक मुद्देबम की जानकारी बीडीडीएस टीम को दी गई।टीम ने वहां पहुंचकर सबसे पहले पुलिस थाने को खाली कराया।इसके बाद बम को निष्क्रिय कर दिया।

नागपुर शहर में रहने वाले एक 25 साल के युवक ने यूट्यूब चैनल देखकर बम तो बना लिया लेकिन जब उसे उस बम को निष्क्रिय करना नहीं आया तो उसके पसीने छुटने लगे। कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए इस डर से बम थैले में लेकर युवक सीधे शहर के एक थाने में पहुंच गया। लेकिन जैसे ही पुलिसवालों को पता चला कि थैले में जिंदा बम रखा हुआ है तो सभी घबरा गए। 

तुरंत बीडीडीएस टीम को बुलाया गया। पुलिस थाने को खाली किया गया और बम निष्क्रिय होते ही सभी ने राहत की सांस ली। शहर के साईबाबा नगर में रहने वाले युवक राहुल युवराज पगाडे (25) ने यूटुब चैनल देखकर बम बनाने की कोशिश की। उसे इसमें कामयाबी भी मिल गई। लेकिन जब बम बन गया तो फिर उसे डिफ्यूज करने के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। 

जिंदा बम पास में होने से राहुल घबरा गया। उसे यह डर सताने लगा कि कही कोई अनहोनी न हो जाए। इसी सोच से उसने वह जिंदा बम थैले में डाला और सीधे नंदनवन पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस थाने में पहुंचकर उसने पुलिसवालों को इसकी जानकारी भी दी लेकिन उसपर किसी ने यकीन नहीं किया। जब राहुल ने अपने थैले में से वह जिंदा बम बाहर निकाला तो पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। इसके बाद संबंधित युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :बम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: लोधी रोड, झंडेवालान से लेकर रोहिणी तक, दिल्ली की कई स्कूलों को मिली धमकी; बम डिस्पोजल स्क्वॉड की जांच जारी

क्राइम अलर्टWest Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टBomb Threat in Schools: दिल्ली से लेकर पंजाब तक..., स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब-हरियाणा सचिवालय में भी आया धमकी भरा मेल

क्राइम अलर्टBomb Threat Alert: नोएडा और अहमदाबाद के कई स्कूलों में बम की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर; जांच जारी

क्राइम अलर्टBomb Threat in UP: मऊ रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, काशी एक्सप्रेस कराया गया खाली; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे