लाइव न्यूज़ :

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी मामले की सुनवाई कर रहे जज का तबादला किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 11:56 IST

अनिल देशमुख के मामले के अलावा न्यायाधीश एचएस सतभाई कथित महाराष्ट्र सदन घोटाले के संबंध में महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के खिलाफ एक मामले की भी सुनवाई कर रहे थे। बाद में उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया।

Open in App

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने धनशोधन के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की रिमांड के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अर्जियों पर, और सांसदों तथा विधायकों से जुड़े अन्य मामलों में सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एचएस सतभाई का तबादला तत्काल प्रभाव से यवतमाल जिला कर दिया है।

विशेष न्यायाधीश सतभाई इस साल जुलाई से यहां की सत्र अदालत में सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने सोमवार को देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

देशमुख के मामले के अलावा न्यायाधीश सतभाई कथित महाराष्ट्र सदन घोटाले के संबंध में महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के खिलाफ एक मामले की भी सुनवाई कर रहे थे। बाद में उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया।

देशमुख को एक नवंबर को ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था। बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि वह एचएस सतभाई, न्यायाधीश, नगर दीवानी अदालत और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मुंबई को जिला न्यायाधीश-2 और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, केलापुर, जिला यवतमाल के रूप में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित और नियुक्त कर रहा है।

पूर्वी महाराष्ट्र में यवतमाल जिला मुंबई से 685 किमी दूर स्थित है। न्यायाधीश सतभाई ने हाल में महाराष्ट्र सदन मामले में भुजबल और अन्य को आरोपमुक्त कर दिया था। मामले में सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं हैं कि दिल्ली में नए महाराष्ट्र सदन के निर्माण के अनुबंध में भुजबल और उनके परिजनों ने किसी भी प्रकार की ‘‘रिश्वत’’ ली।

न्यायाधीश सतभाई एक सहकारी बैंक में कथित घोटाले से संबंधित मामले में शिवसेना के पूर्व सांसद आनंद अडसुल की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई कर रहे थे। वह महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खडसे से जुड़े कथित पुणे भूमि सौदे के मामले की भी सुनवाई कर रहे थे।

टॅग्स :अनिल देशमुखमहाराष्ट्रबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए