लाइव न्यूज़ :

Bomb Threat: 'घबराएं नहीं, किसी स्कूल में कुछ नहीं मिला' स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर दिल्ली पुलिस ने कहा- "ये कॉल्स फर्जी है..."

By अंजली चौहान | Updated: May 1, 2024 12:13 IST

Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी के लगभग 100 स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, रिपोर्टों से पता चला।

Open in App

Bomb Threat: दिल्ली में बुधवार सुबह अलग-अलग स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट मोड में आ गई और सभी स्कूल परिसरों को खाली कराकर तलाशी शुरू कर दी है। गहन तलाशी अभियान के बाद दिल्ली पुलिस ने पोस्ट के जरिए मामले में अपडेट दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभिभावक घबराएं नहीं उनके बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

पुलिस ने पोस्ट में लिखा, "दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की है। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी लगती हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।" दिल्ली पुलिस की इस अपडेट के बाद साफ है कि स्कूल के भीतर कोई बम नहीं मिला है और सभी छात्र पूरी तरह से सुरक्षित है। 

यह खबर पेरेंट्स के लिए राहत भरी है हालांकि, एहतियात के लिए आज सभी स्कूलों को बंद करा दिया गया है। सुबह के समय मिली धमकी के बाद दिल्ली और नोएडा के 100 से अधिक स्कूलों को खाली करा लिया गया। एहतियात के तौर पर सभी छात्रों को निकाल लिया गया है और उन्हें घर भेज दिया गया है। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर से बात की और दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम की धमकी पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दक्षिणी जिले में 15 स्कूलों को, दक्षिण पश्चिम में 10, पश्चिम में 15 जबकि दिल्ली के पूर्व और उत्तर-पूर्व दोनों क्षेत्रों में 10 स्कूलों को मेल प्राप्त हुआ।

इससे पहले एक बयान में, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने भी अभिभावकों से नहीं घबराने का अनुरोध किया और कहा कि छात्रों को निकाल लिया गया है और दिल्ली पुलिस स्कूलों की तलाशी ले रही है। इस धमकी के पीछे एक व्यक्ति का हाथ होने का संदेह है और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल सहित सुरक्षा एजेंसियां इसके स्रोत की तलाश कर रही हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल (द्वारका), दिल्ली पब्लिक स्कूल (वसंत कुंज), दिल्ली पब्लिक स्कूल (आरके पुरम), एमिटी स्कूल (पुष्प विहार), एमिटी स्कूल (साकेत), संस्कृत स्कूल (चाणक्यपुरी), मदर मैरी स्कूल (मयूर विहार), दिल्ली में सेंट मैरी (द्वारका), और डीएवी (विकासपुरी) स्कूल थे जिन्हें धमकी मिली थी।

टॅग्स :बमदिल्ली पुलिसदिल्लीSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह