लाइव न्यूज़ :

फ्लाइट में बोला यात्री मेरे बैग में बम है, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या हुआ

By धीरज मिश्रा | Updated: October 21, 2023 18:26 IST

फ्लाइट को दिल्ली से पहले इमरेंजसी लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर कराई कई। इस फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे। बताया गया कि दिल्ली आने वाली इस फ्लाइट को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 12.42 पर इमरेंजसी लैंडिंग कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 12.42 पर इमरेंजसी लैंडिंग कराया गयाइस फ्लाइट में 185 यात्री सवार थेयात्री के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार ने कहा कि उसके सीने में दर्द हो रहा था

पुणे से दिल्ली आ रही अकासा फ्लाइट में उस वक्त यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने कहा कि उसके बैग में बम है। बस क्या था फ्लाइट मौजूद यात्रियों के बीच भय का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में फ्लाइट को दिल्ली से पहले इमरेंजसी लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर कराई कई। इस फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे।

बताया गया कि दिल्ली आने वाली इस फ्लाइट को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 12.42 पर इमरजेसी लैंडिंग कराया गया। इसके बाद जिस शख्स के द्वारा उसके बैग में बम होने की बात कहीं गई। उस यात्री के बैग की जांच के लिए तुरंत बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) की एक टीम को बुलाया गया।

लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद बम की कॉल अफवाह तय होने पर शानिवार सुबह छह बजे अकासा फ्लाइट यात्रियों को लेकर सुबह छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अकासा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अकासा फ्लाइट को वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। 

सीने में हो रहा था दर्द

बीडीडीएस की टीम ने जब यात्री से पूछताछ की तो वह ठीक से जवाब देने में असमर्थ था। इस दौरान यात्री के साथ उसके रिश्तेदारों से टीम ने पूछताछ की। इस दौरान टीम को यात्री के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार ने कहा कि उसके सीने में दर्द हो रहा था और उसने दवा ली थी।

दवा लेने के बाद से ही उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। लगातार अनाप शनाप कुछ भी बोलने लगा था। यात्री के बैग की जांच की गई तो उसके बैग से भी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। हालांकि उसके सीने में दर्द वाली बात कहने से उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल, इस मामले में आगे जांच की जा रही है।

टॅग्स :हवाई जहाजमुंबईदिल्लीPuneवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए