लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में आई आपदा पर बॉलीवुड सितारों ने लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना की

By भाषा | Updated: February 7, 2021 20:19 IST

Open in App

मुंबई, सात फरवरी बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार, अजय देवगन, तापसी पन्नू और सांसद एवं अभिनेता सनी देओल सहित कई फिल्मी सितारों ने रविवार को उत्तराखंड के जोशीमठ में एक ग्लेशियर टूटने के बाद आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

जोशीमठ में नंदादेवी ग्लेशियर के एक हिस्से के टूट जाने से धौली गंगा नदी में अचानक बाढ़ आई और पारिस्थितिकीय रूप से नाजुक हिमालय के हिस्सों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई। इस हादसे में ऋषि गंगा बिजली परियोजना में काम कर रहे 50 से 100 मजदूर लापता हो गये।

कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के भयावह दृश्य, सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

देवगन ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि आपदा मोचन दल अधिक से अधिक लोगों को बचाने में सक्षम होगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस मुश्किल समय में मेरी प्रार्थनाएं उत्तराखंड के लोगों के साथ हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल और अन्य एजेंसियां युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही है।

पन्नू ने कहा, ‘‘हमारी आंखों के सामने इन ‘‘मानव प्रेरित आपदाओं’’ को देखना दुखद है।

देओल ने कहा, ‘‘उत्तराखंड के लिए प्रार्थना करें।’’

अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें या‘‘निराधार वीडियो’’ न फैलाएं।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष एवं लेखक प्रसून जोशी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चमोली और उत्तराखंड के अन्य जिले ग्लेशियर के टूटने के बावजूद सुरक्षित रहेंगे और किसी का जीवन खतरे में नहीं होगा।’’

फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने कहा कि यह हादसा प्रकृति का एक भयावह दृश्य था। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों के संवेदनहीन रूख के बारे में लिखा।

पर्यावरण के मुद्दों के बारे में मुखर माने जाने वाली श्रद्धा ने कहा कि हिमालय में मानव निर्मित निर्माणों का भी इस त्रासदी में हाथ रहा है।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘हिमालय में बहुत सारे बांधों के निर्माण से यह हुआ। चमोली के लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं।’’

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बारे में सुनकर परेशान हूं। वहां सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं।’’

अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, ‘‘उत्तराखंड में सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें और आईटीबीपी के जवानों को उनकी बहादुरी के लिए सलाम।’’

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ट्विटर पेज पर हेल्पलाइन नम्बरों को भी साझा किया।

अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड हम आपके साथ हैं।’’

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि प्रकृति के साथ मानव हस्तक्षेप का पर्यावरणीय प्रभाव। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक