लाइव न्यूज़ :

Election 2020: BJP पर जमकर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- लोगों से झूठा वादा करती है मोदी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 14:34 IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आदर्श शास्त्री को लेकर लोगों के बीच अपनी बात रखी।

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा ने रामलीला मैदान दुर्गा पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी पर भी  शत्रुघ्न सिन्हा ने  अपना गुस्सा जाहिर किया।

दिल्ली विधासभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, नेताओं की बायनबाजी भी तेज हो रही है।पिछले कुछ दिनों से बीजेपी के कई नेता अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आदर्श शास्त्री को लेकर लोगों के बीच अपनी बात रखी। शत्रुघ्न सिन्हा ने रामलीला मैदान दुर्गा पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। 

कांग्रेस उम्मीदवार आदर्श शास्त्री के प्रचार करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'जब मैं लोलीपोप पॉलिटिक्स की बात करता हूं, तो याद रखना आदर्श शास्त्री के व्यक्तित्व की बौखलाहट से अच्छे-अच्छे लोग बौखलाएंगे, तरह-तरह के वादे करेंगे। जहां नदियां नहीं होंगी वहां भी पुल बनाने के वादे करेंगे।'  आदर्श शास्त्री को लेकर  शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जितना काम इस क्षेत्र में आदर्श ने किया है, उतना किसी और नेता ने कभी नहीं किया।

बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी पर भी  शत्रुघ्न सिन्हा ने  अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने इस बार हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे मजबूत पार्टी माना।

वहीं रविवार शाम गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे प्रचार के दौरान भी बिहारी बाबू ने विपक्षों पर जमकर हमला बोला। सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को समर्थन देने की अपील की। वहीं संगम विहार क्षेत्र से प्रत्याशी पूनम आजाद को लेकर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने लोगों के बीच अपनी बात रखी।  

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाकांग्रेसद्वारकादिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए