लाइव न्यूज़ :

बोगतुई हत्याकांडः आरोपी लालन शेख की सीबीआई हिरासत में मौत, टीएमसी ने जांच की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 18:18 IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में इस साल मार्च में हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी की सोमवार शाम सीबीआई हिरासत में मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में आगजनी और हिंसा का मुख्य आरोपी ललन शेख सीबीआइ हिरासत में मृत पाया गया।तृणमूल कांग्रेस नेता मदन मित्रा ने ललन शेख की मौत की जांच की मांग की।मृतक की पत्नी ने सीबीआई पर लगाया आरोप।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में हुए नरसंहार के मुख्य आरोपी और सीबीआई हिरासत में मृत पाए गए लालन शेख की मौत की जांच की मांग की है। टीएमसी नेता ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

लालन शेख केंद्रीय जांच ब्यूरो की हिरासत में था। सीबीआई ने उसे 4 दिसंबर को झारखंड से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार को सीबीआई के अस्थायी कार्यालय में लालन 'फंदे से लटकता' पाया गया। सीबीआई के एक अधिकारी के अनुसार, लालन शेख ड्यूटी पर तैनात एक अन्य सीबीआई कर्मी की हिरासत में था।

जबकि मामले के दो जांच अधिकारी आधिकारिक काम के लिए अदालत गए थे। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है, जब सीआरपीएफ के जवान साइट ऑफिस पर पहरा दे रहे थे। शेख बाथरूम में गया और जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो कर्मचारी जांच करने के लिए अंदर गए और उसे फांसी पर लटका हुआ पाया।

लालन शेख के परिवार के सदस्यों ने मामले की जांच की मांग करते हुए दावा किया कि सीबीआई हिरासत में शेख को  बुरी तरह से पीटा गया, यह आत्महत्या नहीं हत्या है। वहीं टीएमसी नेता मित्रा ने कहा, “लालन शेख की मौत रहस्यमयी है इस मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “अगर लोगों को जांच से दिक्कत है तो वे सीबीआई जांच की मांग करते हैं।

लेकिन अगर मुख्य आरोपी सीबीआई की हिरासत में फांसी पर लटकता हुआ पाया जाता है, तो लोगों का एजेंसी पर भरोसा कैसे होगा?” मित्रा ने भाजपा पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा, ‘विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष सहित भाजपा नेताओं ने उल्लेख किया था कि दिसंबर में बंगाल में कुछ होगा और शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट रूप से 12 दिसंबर की तारीख का उल्लेख किया था।”

बता दें पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बोगतुई गांव में 21 मार्च 2022 की रात एक टीएमसी नेता की हत्या कर दी गई थी। भादू शेख नाम के टीएमसी नेता की हत्या के बाद टीएमसी समर्थकों ने हमलावरों के घर में आग लगा दी थी। इस आगजनी में 10 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। बोगतुई गांव में हुए इस नरसंहार में टीएमसी नेता भादू शेख के चचेरे भाई लालन शेख को मुख्य आरोपी बनाया गया।

नरसंहार का आरोप लगने के बाद लालन शेख घर छोड़कर फरार हो गया था।कलकता हाईकोर्ट ने 25 मार्च को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। इस मामले का मुख्य आरोपी लालन शेख तब तक फरार था जब तक कि उसे सीबीआई ने गिरफ्तार नहीं कर लिया।

टॅग्स :टीएमसीCBI Bengal Violenceसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन