लाइव न्यूज़ :

एफ-15ईएक्स विमान के लिए भारत को पेशकश करने की बोइंग को अनुमति मिली : अधिकारी

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे अपनी एफ-15ईएक्स लड़ाकू विमान के लिए भारतीय वायु सेना को पेशकश करने की खातिर अमेरिका की सरकार से मंजूरी मिल गई है।

भारत में ‘बोइंग डिफेंस एंड स्पेस’ के लड़ाकू विमान बिक्री प्रमुख अंकुर कनगलेकर ने कहा कि एफ-15ईएक्स भारतीय वायुसेना को भविष्य के लिए एक तैयार और बहु-भूमिका (मल्टी-रोल) निभाने वाला समाधान प्रस्तुत कर सकता है, जिसके (विमान के) प्रदर्शन की कोई बराबरी नहीं की जा सकती।

उन्होंने पत्रकारों के एक समूह से बातचीत करते हुए कहा कि बोइंग को अमेरिकी सरकार से एफ-15ईएक्स का निर्माण करने के लिए लाइसेंस मिला है, जिससे इसकी भारत को आपूर्ति किये जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह बहु-भूमिका निभाने वाले लड़ाकू विमानों का नवीनतम और सर्वाधिक उन्नत प्रारूप है तथा यह सभी मौसम में और दिन एवं रात में भी उड़ान भर सकता है।

कंपनी ने कहा कि एफ-15ईएक्स का प्रदर्शन अगले हफ्ते बेंगलुरु में शुरू हो रहे एयरो इंडिया शो में किया जाएगा।

कनगलेकर ने अपनी टिपप्णी में इस बात का जिक्र किया कि बोइंग ने भारतीय नौसेना को पेशकश किये गये एफ/ए-18 ब्लॉक 3 के फायदों पर चर्चा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना