ITBP को नंदा देवी से मिले सात विदेशी पर्वतारोहियों के शव, 26 मई से थे लापता

By भाषा | Published: June 23, 2019 08:27 PM2019-06-23T20:27:27+5:302019-06-23T20:27:27+5:30

करीब एक माह पहले नंदा देवी पूर्व चोटी पर चढ़ाई के दौरान लापता हुए आठ पर्वतारोहियों में से सात के शव भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के एक दल ने रविवार को बर्फ से बाहर निकाल लिये ।

body of seven foreign climbers found by ITBP near Nanda Devi | ITBP को नंदा देवी से मिले सात विदेशी पर्वतारोहियों के शव, 26 मई से थे लापता

ITBP को नंदा देवी से मिले सात विदेशी पर्वतारोहियों के शव, 26 मई से थे लापता

Highlights आईटीबीपी की टीम इन शवों को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ले आई है।यहां से इन्हें बेस कैंप-3 ले जाया जाएगा जो 18 हजार फीट की ऊंचाई पर है। 

पिथौरागढ, 23 जून: करीब एक माह पहले नंदा देवी पूर्व चोटी पर चढ़ाई के दौरान लापता हुए आठ पर्वतारोहियों में से सात के शव भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के एक दल ने रविवार को बर्फ से बाहर निकाल लिये। आइटीबीपी के उपमहानिरीक्षक एपीडी निंबाडिया ने बताया कि दस सदस्यीय टीम ने बर्फ के अंदर दबे सात पर्वतारोहियों के शवों को निकाल लिया है।

उन्होंने बताया कि आठवें पर्वतारोही के शव की तलाश की जा रही है। चोटी पर आरोहण के दौरान आठ सदस्यीय पर्वतारोही दल लापता हो गया था। निंबाडिया ने बताया कि 17800 फीट की उंचाई पर स्थित पहाड़ी से शवों को निकालने के लिये अभियान एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा कि 'डेयर डेविल' नाम के इस अभियान में भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टरों की भी मदद ली गयी है। ये शव करीब 21 हजार फीट की ऊंचाई पर मिले। आईटीबीपी की टीम इन शवों को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ले आई है। यहां से इन्हें बेस कैंप-3 ले जाया जाएगा जो 18 हजार फीट की ऊंचाई पर है। 

Web Title: body of seven foreign climbers found by ITBP near Nanda Devi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे