लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद के निर्माण को नियमित करने संबंधी आवेदन पर विचार करे बीएमसी : उच्चतम न्यायालय

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मुंबई के जुहू क्षेत्र में सोनू सूद के आवास में कथित अवैध निर्माण को नियमित करने के बॉलीवुड अभिनेता के आग्रह पर विचार और निर्णय करें।

इसके साथ ही सूद ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से अपनी वह याचिका वापस ले ली, जिसमें उन्होंने अपने आवास में कथित अवैध निर्माण से संबंधित अपना मामला खारिज किए जाने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी।

शीर्ष अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुए मौखिक रूप से कहा कि नियमितीकरण के आवेदन पर निकाय अधिकारियों द्वारा कोई फैसला किए जाने तक सूद के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाए।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन की पीठ को सूद की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने सूचित किया कि वह शीर्ष अदालत से अपनी याचिका वापस लेंगे।

रोहतगी ने कहा कि उन्होंने अभिनेता को याचिका वापस लेने की सलाह दी है और इसकी जगह वह यह छूट चाहेंगे कि नगर निकाय नियमितीकरण के उनके आवेदन पर निर्णय करे।

पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई सुनवाई में कहा, ‘‘श्री रोहतगी यह अच्छी सलाह है। यह पूरी तरह सही सलाह है, जो प्राय: नहीं होती है। अधिकारी आवेदन पर कानून के अनुसार निर्णय करें।’’

शीर्ष अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि नियमितीकरण के आवेदन पर निकाय अधिकारियों द्वारा कोई फैसला किए जाने तक सूद के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जा सकता।

न्यायालय ने अपने आदेश में कहा, ‘‘हम संबंधित अधिकारियों को उक्त आवेदन पर कानून के अनुसार गुण-दोष के आधार पर विचार करने और निर्णय करने का निर्देश देते हैं। तदनुसार विशेष अनुमति याचिका और दीवानी वाद...वापस लिए जाने के साथ खारिज किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई