लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बीजेपी का मेयर होगा, एकनाथ शिंदे के पास कोई चारा नहीं?, संजय राउत ने कहा-शिवसेना पद को लेकर नाराज हो, कोई विकल्प नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 16:30 IST

बीएमसी चुनाव में भाजपा ने 89 सीटें, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीटें, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें, कांग्रेस ने 24 सीटें और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने छह सीटें जीतीं। 

Open in App
ठळक मुद्देदो सप्ताह बाद भी, महापौर कौन होगा, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।शिवसेना इस पद को लेकर नाराज हो, लेकिन उसके पास कोई विकल्प नहीं है।राउत ने कहा, ‘‘मुंबई में उनका (भाजपा का) अपना महापौर होगा।’’

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि मुंबई में भाजपा का महापौर बनेगा क्योंकि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ यह पद साझा नहीं करेगी। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत के लगभग दो सप्ताह बाद भी, महापौर कौन होगा, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।

राउत ने संवाददाताओं से कहा कि भले ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस पद को लेकर नाराज हो, लेकिन उसके पास कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष इस मामले को उठाने पर शिवसेना को बीएमसी में कुछ अन्य पद मिल जाएंगे। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘‘मुंबई में उनका (भाजपा का) अपना महापौर होगा।’’

शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के नेताओं का कहना है कि महापौर शिवसेना से ही होना चाहिए क्योंकि 2026 में (अविभाजित) पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे की जन्म शताब्दी है। हाल में हुए बीएमसी चुनाव में भाजपा ने 89 सीटें, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीटें, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें, कांग्रेस ने 24 सीटें और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने छह सीटें जीतीं।  

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकासंजय राउतशिव सेनाBJPएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?