बीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने के बाद क्या बोले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2026 11:10 IST2026-01-15T10:12:12+5:302026-01-15T11:10:37+5:30
BMC Election 2026 Live: अभिनेता जॉन अब्राहम मुंबई में बीएमसी चुनावों के लिए अपना वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

BMC Election 2026 Live
मुंबईः महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में गुरुवार यानी 15 जनवरी, 2026 की सुबह मतदान शुरू हो गया। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। मतदान 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
#WATCH | Mumbai: Legendary cricketer Sachin Tendulkar shows his inked finger after casting his vote for the BMC elections.
— ANI (@ANI) January 15, 2026
He says, "This is a very important election. It gives us a chance where we can express our opinion through votes. Everyone should come out and cast their… https://t.co/a3GAx722A7pic.twitter.com/dweQFzV796
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है। मतगणना 16 जनवरी को होगी। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मुंबई में बीएमसी चुनावों के लिए अपना वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह हमें वोटों के माध्यम से अपनी राय व्यक्त करने का मौका देता है। सभी को बाहर आकर अपना वोट डालना चाहिए।
Sachin Tendulkar casts vote in BMC polls
— ANI Digital (@ani_digital) January 15, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/T34l44p5KW#SachinTendulkar#BMCElection2026pic.twitter.com/M7OnwLZFEO
Maharashtra Civic Polls: Twinkle Khanna casts vote, says "out of habit and hope"
— ANI Digital (@ani_digital) January 15, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/dX6b0wgtfn#TwinkleKhanna#BMCElections2026#Bollywood#MaharashtraCivicPolls#AkshayKumarpic.twitter.com/vMNyvd0Vs3