लाइव न्यूज़ :

8 से 10 दिन तक मुंबई से बाहर मत जाना?, भाजपा ने नवनिर्वाचित पार्षदों को दिया फरमान?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2026 23:19 IST

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों के महापौरों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महापौर पद के लिए लॉटरी 22 जनवरी को निकाली जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देशहरी विकास विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि लॉटरी राज्य सचिवालय में निकाली जाएगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के गठन में आठ से दस दिन लग सकते हैं।महापौर पद के लिए आरक्षण की घोषणा के बाद महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने की उम्मीद है।

मुंबईः भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों को महापौर पद के लिए आरक्षण और इस पद से संबंधित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अगले 8 से 10 दिन तक महानगर से बाहर नहीं जाने को कहा गया है। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों के महापौरों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महापौर पद के लिए लॉटरी 22 जनवरी को निकाली जाएगी।

शहरी विकास विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि लॉटरी राज्य सचिवालय में निकाली जाएगी। महाराष्ट्र में महापौरों को पार्षद चुनते हैं और इस पद पर चक्रीय आधार पर आरक्षण लागू होता है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पार्टी ने नवनिर्वाचित पार्षदों को मुंबई में ही रहने का निर्देश दिया है क्योंकि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के गठन में आठ से दस दिन लग सकते हैं।

महापौर पद के लिए आरक्षण की घोषणा के बाद महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने की उम्मीद है।’’ पंद्रह जनवरी को हुए चुनावों में भाजपा बीएमसी में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जिसने 227 में से 89 सीटें जीती हैं। सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना मंगलवार को नगर निकाय में औपचारिक रूप से अपने पार्षद समूह का गठन कर सकती है। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईBJPमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए