लाइव न्यूज़ :

यूपी: भदोही में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2019 16:13 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के चौरी में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। यह घटना चौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोटहां गांव हुआ। बताया जा रहा है कि घर के अंदर फटाखा बनाया जा रहा था। अचानक ब्लास्ट से घर भी ढह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है। 

घटना स्थल पर भदोही के डीएम और एसपी मौजूद हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दीवारें चटक गई। मौके पर चार शवों को मलबे से बाहर निकाला गया है। हालांकि अभी भी और लोगों के दबे होने की आशंका है।  

उत्तर प्रदेश के भदोही की एक दुकान में शनिवार को हुये धमाके में मरने वाले 13 लोगों में से 10 लोग पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले थे। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह दावा किया है। मालदा के जिलाधिकारी कौशिक भट्टाचार्य ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस की 10 सदस्यीय टीम शनिवार रात भदोही के लिए रवाना हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि भदोही में शनिवार दोपहर एक दुकान में हुए विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। इस घटना में पास में बने तीन मकान भी धाराशायी हो गए। भदोही जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह धमाका रोहटा बाज़ार की एक दुकान पर हुआ, जिसे कालियार मंसूरी नामक व्यक्ति चला रहा था। उसका बेटा दुकान के पीछे कालीन का कारखाना चलाता है और उसके कर्मचारी मलबे में फंसे हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मंसूरी रूप से अवैध पटाखे बनाने के कारोबार में भी शामिल था।भट्टाचार्य ने कहा, "मालदा के नौ लोग विस्फोट में मारे गए हैं।"  मालदा जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर अपने भदोही समकक्ष से बात की।भट्टाचार्य ने कहा कि दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक भी एक-दूसरे के संपर्क में बने हुये हैं उन्होंने कहा कि जिले से लगभग 20 लोगों के एक दल ने हाल ही में कालीन कारखाने में काम करना शुरू किया था। मानिकचक के खंड विकास अधिकारी सुरजीत पंडित ने कहा कि मृतकों में से आठ इनायतपुर के और एक व्यक्ति मथुरापुर ग्राम पंचायत का है। मालदा के कई मजदूर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए जाते रहते हैं।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप